Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मेटा के साथ आईपीआरएस संगीत दिवस समारोह 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड (आईपीआरएस) को 5 अप्रैल को शाम 4 बजे मेटा के सहयोग से अपने आगामी कार्यक्रम, आईपीआरएस म्यूजिक डे, एक  इनसाईटफुल  म्युज़िक वर्कशॉप की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह कार्यक्रम मुंबई के मेटा स्टूडियो से आईपीआरएस फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों पर लाइव कास्ट किया जाएगा, और यह आईपीआरएस के सदस्यों, स्वतंत्र कलाकारों, संगीत निर्माताओं और दुनिया भर के भावी संगीतकारों के लिए उपलब्ध होगा।

       इस वर्कशॉप का उद्देश्य डिजिटल युग में म्यूजिक कॉपीराइट के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और यह जानकारी देना है कि किस तरह संगीत निर्माता और स्वतंत्र कलाकार अपने संगीत को बढ़ावा देने और प्रशंसकों से जुड़ने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं । इस वर्कशॉप में अलग-अलग विभागों में विभिन्न जैसे विषयों को शामिल किया गया है जैसे, म्यूजिक कॉपीराइट और सोशल मीडिया पर निर्माताओं के अधिकारों का प्रबंधन, प्रचार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग, कम्यूनिटी बिल्डिंग, और तैयार किये गए संगीत से अधिक से अधिक आमदनी ।

       इस वर्कशॉप में एक एक्सपीरियंस-शेयरिंग सत्र भी शामिल होगा जिसमे लीडिंग क्रिएटर्स शामिल होंगे, और वे एक क्रिएटर के रूप में अपनी  यात्रा, गीत लेखन की कला और डिजिटल और सोशल मीडिया की ताक़त  का उपयोग कर अपने संगीत को प्रचारित करने के बारे में जानकारी देंगे।

      आईपीआरएस के सीईओ, राकेश निगम मेटा के साथ असोसिएशन  पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “डिजिटल युग ने संगीत निर्माताओं और प्रकाशकों के लिए नई जानकारी और नए अवसर प्रस्तुत किए हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सदस्यों और नवोदित रचनाकारों के पास वह जानकारी हो जो उन्हें आज के तेजी से बदलते संगीत उद्योग में सफल होने के लिए आवश्यक है।” वे कहते हैं, ” मैं  इसमें शामिल होने और एक  संगीतकार, गीतकार और नए जमाने के रचनाकारों के रूप में अपने जीवन के अनुभवों को साझा करने के लिए सलीम मर्चेंट,  यशराज मुहाते और अंतरा नंदी को धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वे सारे लोग जो संगीत में एक सफल करियर बनाने की इच्छा रखते हैं उन्हें और हमारे सदस्यों को इस सत्र से बहुत लाभ होगा।”

संबंधित पोस्ट

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

युवा स्टार प्रतिष्ठान की हांडी में दिखा गोविंदाओं का जोश

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड ने टीपीजी ग्रोथ और टेमासेक से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की जुटाई फंडिंग 

Aman Samachar

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी टीम रवि सिंह के हाथों सम्मानित

Aman Samachar

गुरु अंबिका अखाड़े के गुरुपूजा महोत्सव में लगा गायक कलाकारों का जमावड़ा

Aman Samachar

अगले साल से मनपा स्कूलों में पहले दिन से यूनिफॉर्म मिलेगी

Aman Samachar
error: Content is protected !!