Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्मात्री शबनम राज को मिला झारखंड कला रत्न सम्मान

रांची [ अमन न्यूज नेटवर्क ] झारखंड फिल्म निर्माता संघ द्वारा रांची प्रेस क्लब के सभागार में निर्मात्री शबनम राज को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।शबनम राज ने झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल का निर्माण किया।जो दूरदर्शन पर प्रसारित भी की गई थी।
             इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महुआ मांझी,विशिष्ट अतिथि अक्षय राम,झारखंड फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष प्रेम मितल,महासचिव उमा शंकर झा,डॉ अनिल ठाकुर सुमन, डॉक्टर भूपेंद्र नारायण सिंह,केदार पांडे के कर कमलो से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया।इस  अवसर पर झारखंड फिल्म निर्माता संघ की ओर से झारखंड के रांची जिले के कलाकारों को झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मानित करने के लिए आमंत्रित अतिथि सीपी सिंह ने सम्मान देते हुए सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
            शबनम राज के अतिरिक्त झारखंड फिल्म निर्माता संघ की ओर से अन्य गणमान्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।शबनम राज ने सम्मान के लिए झारखंड फिल्म निर्माता संघ को धन्यवाद देते हुए बताया कि सम्मान से बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं और इस प्रकार का आयोजन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाता हैं।

संबंधित पोस्ट

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

देश की पहली अत्याधुनिक ग्लूकोमा सर्जरी ठाणे के श्री रामकृष्ण नेत्रालय में की गई

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने रु.5 लाख एवं इससे अधिक के चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को किया अनिवार्य

Aman Samachar

बगल के गाले से ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर सवा तीन करोड की चोरी 

Aman Samachar

रायगढ़ की 18 साल की लड़की ने दी रेयर फंगल इन्फेक्शन को मात

Aman Samachar

एमआईएम ने पेट्रोल, डीजल की दर वृद्धि रोकने की मांग का प्रांत अधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!