Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा आम चुनाव के लिए 47 प्राभागों के आरक्षण की निकलेगी लाटरी मंगलवार को

मनपा के 142 स्थानों में 71 स्थान होंगे महिला अरक्षित 
ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे मनपा आम चुनाव 2022 के लिए प्रभागों के आरक्षण की मंगलवार 31 मई को लाटरी निकाली जायेगी। मनपा ने इसके लिए डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया है। 6 जून तक आरक्षण के बारे में आपत्ति व सुझाव दर्ज कराया जा सकेगा।
               आगामी मनपा आम चुनाव के लिए अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला) और सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षण तय करने के साथ ही इसे प्रकाशित करने के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की गई है। मनपा आम चुनाव आरक्षण मंगलवार 31 मई, 2022 की सुबह 11 बजे से शुरू होगा।  आरक्षण का मसौदा बुधवार, 01 जून, 2022 को प्रकाशित किया जाएगा।  बुधवार, 01 जून, 2022 से सोमवार, 06 जून, 2022 की दोपहर 3.00 बजे तक लोग अपनी आपत्ति व सुझाव दर्ज करा सकेंगे। इस आशय की जानकारी मनपा चुनाव विभाग के उपायुक्त मारुती खोडके ने दिया है। मनपा चुनाव के लिए 14 मई को प्रभाग की अंतिम प्राव्रूप घोषित किया गया। 142 सदस्यों के लिए तीन सदस्यीय 46 प्रभाग व 4 सदस्यीय एक कुल 47 प्रभागों का गठन किया गया है। 142 नगर सेवकों में 71 स्थान सामान्य व 71 स्थान महिलाओं के लिए अरक्षित किये जायेंगे। 10 स्थान अनुसूचित जाति के लिए अरक्षित होंगे जिसमें 5 महिलाओं के लिए अरक्षित होंगे। अनुसूचित जन जाति की अरक्षित 3 स्थानों में 2 महिलाओं के लिए अरक्षित होंगे। सर्व सामान्य श्रेणी के 129 में 64 स्थान महिलाओं के लिए अरक्षित होंगे।

संबंधित पोस्ट

बिजली का करंट लगने से इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़े दो लंगूर बंदरों की मृत्यु

Aman Samachar

कल्याण में फर्जी किसान बनकर जमीन खरीदने का मामला, उप जिलाधिकारी ने दिया स्थगन आदेश 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Aman Samachar

मनपा की महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत

Aman Samachar

किन्नर अस्मिता संस्था की ओर से पुलिस को कोविड प्रतिबंधक सामग्री वितरित

Aman Samachar

जिले के विकसित एवं अविकसित क्षेत्रों में केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से अंतर कम किया जाय – कपिल पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!