Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन

भिवंडी [ युनिस खान ] विगत 3 दिनों से सांसद राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ के विरोध में भिवंडी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया.उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष एड रशीद ताहिर मोमिन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप राका, आबिद मुंसफ, रेहाना अंसारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे.

            गौरतलब हो कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ का विरोध कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा समूचे देश में किया जा रहा है. सांसद राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध स्वरूप भिवंडी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड.रशीद ताहिर मोमिन की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जकात नाका स्थित मार्ग पर खड़े होकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व मोदी सरकार हाय=हाय के नारे लगाए. प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रदीप राका ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार जनहित के हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है.देश के लोग भारी महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा से तंग आ चुके हैं.
         मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को ईडी,सीबीआई का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है.मोदी सरकार जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ईडी, सीबीआई जैसी वैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.मोदी राज में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है.देश की संसद में करोड़ों नागरिकों की समस्याओं की आवाज उठाने वाले कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी सहित सांसद राहुल गांधी एवं अन्य तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर केंद्र सरकार दमनकारी तरीका अपना रही है जो संविधान व लोकतंत्र के लिए घातक है.कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी के साथ खड़े हैं.सांसद राहुल गांधी सत्य के पथ पर हैं.मोदी सरकार उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकती है.

संबंधित पोस्ट

लघु फिल्म स्वच्छता ही जीवन के निर्देशक संदीप मिश्रा और अभिनेता शंम्भू राय को मिला सम्मान

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत में जीरो-कंट्रास्ट रोटाब्लेशन एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की

Aman Samachar

समतोल फ़ौंडेशन की से ओर एसटी कर्मचारियों के लिए मुफ्त टिफिन भोजन की सेवा शुरू 

Aman Samachar

 प्लास्टिक बैग का उपयोग करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूले 14 हजार दंड 

Aman Samachar

मिशलिन बना ब्‍यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की एनर्जी लेबलिंग पाने वाला भारत का पहला टायर ब्रांड 

Aman Samachar

प्राइवेट कम्फर्ट बस सर्विस से मुकाबले के लिए एसटी के बेड़े में 200 मॉडर्न वोल्वो बसें — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!