Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून व कोरोना काल में स्वच्छता के ठेके की निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर की सड़कों व रास्तों की सफाई के ठेके की कोरोना के चलते दो बार अवधि बढाई गयी है। अब तीसरी बार अवधि न बढाकर अल्पावधि की निविदा जारी प्रक्रिया शुरू करने की मांग कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को दी ज्ञापन के माध्यम से किया है।

               उन्होंने कहा है कि बगैर निविदा प्रक्रिया के रास्तों व फुटपाथों की सफाई का ठेका मिलने से ठेकेदार सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं।  कुछ अधिकारीयों व ठेकेदारों की मिलीभगत से ठेका चलता रहता है और अस्वच्छता फैली रहती है। पूर्व नगर सेवक घाडीगावकर ने कहा है कि कोरोना के चलते सफाई ठेके की दो बार बगैर निविध अवधि बढाने के बाद 18 मई 2021 के सफाई ठेके की अवधि समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन व कोरोना काल में शहर की स्वच्छता पर अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। मनपा के घनकचरा विभाग की अन्य निविदा समेत जलापूर्ति विभाग ,सार्वजानिक निर्माण विभाग के रास्ते ,नाले , आरोग्य विभाग की कोविड उपाय योजना आदि की निविदा निकलने में कोरोना की कोई समस्या नहीं है।  मात्र रास्तों की सफाई के लिए अवधि पर अवधि क्यों बढाई जा रही है। पूर्व नगर सेवक घाडीगावकर ने कहा  है कि कोरोना काल में शहर की स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने की व मानसून पूर्व तैयारी करना जरुरी है। उन्होंने कहा है कि 23 वर्ग में दैनिक सफाई के ठेके दी गयी निविदा की अवधि वृद्धि तत्काल रद्द कर आन लाईन निविदा प्रक्रिया शुरू कर 7 दिन में पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने मनपा आयुक्त डा शर्मा से कोरोना काल व मानसून के देखते हुए शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया है। दैनिक सफाई के ठेके की अवधि न बढ़ाते हुए कम अवधि की निविदा प्रक्रिया के तहत ठेका देने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

मैनेजर के खिलाफ मालिक ने कराया पौने दो करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले पहनने-योग्य डिवाइस, बॉब वर्ल्ड वेव को किया लॉन्च

Aman Samachar

सिडबी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020 की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में 3.6% बढ़ा

Aman Samachar

कॉन्फ्रेंस ऑफ़ बर्ड्स : एक मधुर सूफी और हैमिल्टन-प्रेरित हिप हॉप संगीत मुंबईकरों को करेगा प्रसन्न 

Aman Samachar

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

Aman Samachar

प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 परसेंट डिस्काउंट स्कीम 30 जून तक बढ़ी

Aman Samachar
error: Content is protected !!