Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

हीरो राजन कुमार कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] हीरो राजन कुमार को वैसे तो बहुत सारे सम्मान और अवार्ड्स से नवाजा गया हैं। मगर 27 जुलाई को पटना के साइंस सेंटर में होने जा रहे भव्य समारोह में उन्हें कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड 2022 दिया जाएगा। कलाम साहब के नाम के अवार्ड के लिए उनका चयन होना बड़ी बात हैं। जिन्हें वह शुरू से अपना आइडल मानते रहे हैं। इस शो के ऑर्गनाइजर मुन्ना कुमार द्वारा राजन कुमार को लेटर प्राप्त हुआ हैं। बिहार के हर जिले से एक बेहतर काम करने वाले व्यक्ति को इस सम्मान से नवाजा जाएगा और मुंगेर के लिए राजन कुमार का चयन किया गया हैं।
            राजन कुमार ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम साहब हमारे देश के ऐसे राष्ट्रपति थे,जो मिसाइल मैन के रूप में जाने गए। उनके नाम का अवार्ड पाना मेरे लिए गर्व की बात होगी। राजन कुमार का राष्ट्रपति भवन से अच्छा खासा कनेक्शन रहा है, क्योंकि यह लगातार काम करते रहे हैं। राजन कुमार वर्तमान में स्वच्छता अभियान 2022 मुंगेर नगर निगम,भारत के पहले एन्टी कोरोना ब्रांड एंबेसडर हैं। इनकी कार्यशैली बहुत ही निराली है। कोराना काल में हीरो राजन ने अपने जीवन की परवाह किए बिना हजारों लोगों की मदद कर के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
          कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022 के लिए राजन कुमार का नॉमिनेशन ट्री मैन राजेश सुमन के द्वारा कराया गया था। पेड़ों को लेकर उन्होंने काफी सारे लोगों को जागरूक किया है। इस अवार्ड फंक्शन के ऑर्गनाइजर मोतिहारी के रहने वाले मुन्ना कुमार हैं। इस अवार्ड के लिए राजन कुमार के सेलेक्शन पर पद्मश्री बिमल जैन, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुम्बई से मशहूर सेलेब्रिटी जर्नलिस्ट और लेखक गाज़ी मोईन ने बताया कि इस तरह के सम्मान से एक कलाकार की हौसला अफजाई होती है। राजन कुमार अपनी बातों में भी अक्सर एपीजे अब्दुल कलाम साहेब के कारनामों, उनकी कही गई बड़ी बातों का ज़िक्र करते हैं, इसलिए कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड उनके लिए मायने रखता है।
           राजन कुमार का कई बार रामेश्वरम जाना हुआ है। कलाम साहब की फैमिली के कई कार्यक्रम में वह शामिल हुए हैं।
पटना में इस तरह के अवार्ड फंक्शन के आयोजन से और राजन कुमार जैसे अवार्डी होने से बिहार के युवाओं को एक नई दिशा, नई प्रेरणा मिलेगी। कोरोना काल के बाद यह जरूरी है कि हम युवाओं को भटकने से रोकें। राजन कुमार के लिए एक अजीब इत्तेफाक की बात है कि 27 जुलाई को ही दुबई में उनका चार्ली चैपलिन द्वितीय का लाइव शो भी है, इसलिए उनके लिए यह दुविधा की बात है कि वह एक ही दिन दुबई और पटना में कैसे हो सकते हैं। दुबई में भी उनके फैन्स चार्ली चैपलिन 2 का लाइव शो देखने को बेताब हैं। एक बात तो तय है कि राजन कुमार कहीं भी चले जाएं, उनसे बिहार नहीं छूटता है।
        कलाम यूथ लीडरशिप कांफ्रेंस पटना के साइंस सेंटर में तीन दिनों का सेमिनार होगा, 27 जुलाई को यह अवार्ड होना है। हीरो राजन कुमार के फैंस में उत्साह इतना हैं कि उनके  जिला मुंगेर में लोग एक दूसरे का बधाई देते नही थक रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

द यूपी फाइल्स के ट्रैलर का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरू

Aman Samachar

59 फीसदी महिलाओं के स्मार्ट फोन में किसी न किसी तरह का है वित्तीय एप

Aman Samachar

ओबीसी प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को मिलेगी नई गति – भानुदास माली

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

बोईसर में ग्लोबल ग्रैंड प्रोजेक्ट रोटरी आई सेंटर का हुआ शुभारंभ 

Aman Samachar

सूरज सम्राट अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति पर,फरवरी 2022 में होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!