Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सैकड़ों बहनों की उपस्थिति में मनाया गया रक्षाबंधन

पालघर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर लगभग 2 हजार 250 महिलाओं की उपस्थिति में सामाजिक व शैक्षणिक संस्था “जिजाऊ” के संस्थापक नीलेश भगवान सांबारे के झड़पोली स्थित निवास पर रक्षाबंधन त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया.
              रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने जिजाऊ शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था के संस्थापक नीलेश सांबारे को राखी बांधी और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिसे उन्होंने हल करने का वादा किया. रक्षाबंधन के दो दिन पहले ही पालघर, ठाणे की लगभग 6 सौ से अधिक आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी सेविका, परिचारिका आदि नीलेश सांबरे को राखी बांधने गई थीं. बड़े भाई के होने का अहसास हर बहन की सुरक्षा का उन्होंने आश्वासन दिया. यह रक्षाबंधन उत्सव तीन और दिनों तक बड़े उत्साह के साथ जारी रहेगा.
             नीलेश सांबरे (आप्पा) एक सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि उन बहनों के लिए एक भाई से भी ज्यादा करीब हैं. हर बार दिपावली पर भैयादूज को उन्हें पैठनी साड़ी देते हैं. जिजाऊ शैक्षणिक सामाजिक संस्था की कृतज्ञता की पहल अब पालघर-ठाणे जिलों के लिए एक पारंपरिक कार्यक्रम बन गई है.  समाज के सभी तबकों की महिलाएं नीलेश सांबरे और उनके बेटे धीरज नीलेश सांबरे को राखी बांधने उनके घर हजारों की तादाद में आती ही है, लेकिन वे भी जिजाऊ के कई केंद्रों का दौरा कर रक्षा बंधन मनाते है.

संबंधित पोस्ट

विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहें _ नंदिनी विचारे 

Aman Samachar

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

बढ़ती कीमतों के बीच मुंबई के रियल इस्टेट परिदृश्य में किफायती आवास का दबदबा

Aman Samachar

रास-रंग ठाणे 2026 की तैयारियां ज़ोरों पर, ठाणे में 11 अक्टूबर से दस रातों तक होगा गरबा

Aman Samachar

भाजपा नगर सेवक के कार्यालय पर हमला , सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!