Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांची कामकोटि से शुरू श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का 25 नवंबर को ठाणे शहर में भव्य स्वागत 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत सरकार द्वारा अरुणाचल प्रदेशस्थ्य आदितीर्थ श्री परशुराम कुंड को पांचवें धाम के रूप में विकसित करके इसके व्यापक उन्नयन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। समस्त आर्याव्रत में चेतना व जनजागृति के लिए कांची कामकोटि मठ केरल से शुरू अमृत भारत रथ , श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा शुक्रवार 25 नवंबर को ठाणे शहर में प्रवेश करेगी। जय परशुराम सेना के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा द्वारा करीब 30 वर्षों से भगवान परशुराम के बारे में शुरू किए जनजागरण का परिणाम है कि आज भक्तों की संख्या बढ़ रही है और कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं।
         अमृत भारत रथ,श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा शुक्रवार 25 नवंबर 2022 की सुबह 10 बजे ठाणे शहर में हायवे गुरुद्वारा के समीप स्थित तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुँचेगी। इस यात्रा का विप्र फाउंडेशन और सहयोगी संस्था ब्रह्म फाउंडेशन,  जय परशुराम सेना , सारस्वत समाज (कुंण्डीय) महाराष्ट्र ,सुन्दरकान्ड प्रचार मंडल ,ठाणे , राजस्थान प्रगति मंडल की ओर से ठाणे में भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा के स्वागत के लिए भगवान परशुराम के अनुयायियों व सर्व समाज के लोगों से दर्शन और भव्य स्वागत में शामिल होने की अपील की गयी है। स्वागत व  पुजा के बाद यात्रा घोडबंदर रोड से भाईंदर के लिए रवाना होगी। विप्र फाउंडेशन के ठाणे जिला अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि हम सबके परम् आराध्य, भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार, भगवान श्री परशुराम जी 51 फ़ीट की पंचधातु की भव्य प्रतिमा की प्रतिष्ठा करने का सौभाग्य विप्र फाउंडेशन को मिला है।
      कांची कामकोटि मठ से श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा, अमृत भारत रथ के साथ, 8 नवम्बर 2022 से प्रारंभ हुई है, जो दक्षिण भारत के तीन राज्यों से होती हुई 17 नवम्बर को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गयी है। 24 नवम्बर को मुम्बई पहुंचने के बाद शुक्रवार 25 नवंबर 2022 शुक्रवार सुबह 10 बजे ठाणे शहर में पहुंचने पर भव्य स्वागत के लिए विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष महावीर शर्मा ,ब्रह्म फाउंडेशन के अध्यक्ष एड बी एल शर्मा , जय परशुराम सेना के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। रामअवतार चोटिया , राजेन्द्र झिरमिरिया , रमेश शर्मा ,जय परशुराम सेना ठाणे शहर अध्यक्ष के पी मिश्रा आदि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पअथक परिश्रम कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट की तीसरी तिमाही की बिक्री ₹1,337 करोड़

Aman Samachar

राज्य सरकारी कर्मचारी संगठन जिला ठाणे शाखा की ओर से आयोजित किया रक्तदान शिविर 

Aman Samachar

पेड़ों की टहनियां लेकर विरोधी पक्षनेता ने महासभा में घुसने का किया प्रयास 

Aman Samachar

 केंद्रीय वित्त मंत्री को, सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भेंट की दो मूल्यवान पुस्तकें

Aman Samachar

नाला सफाई के बारे में सुझाव व शिकायत दर्ज कराने के लिए मनपा ने शुरू की हेल्प लाईन

Aman Samachar

बगैर निर्माण सड़क के लिए 8 करोड़ के बिल का भुगतान, ठाणे मनपा में स्मार्ट भ्रष्टाचार – डॉ जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!