Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी – स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम प्रारंभ 2022

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ समन्वय में सिडबी ने एआयीसी प्रेस्टीज इन्क्यूबेशन सेंटर अटल इनोवेशन मिशन के साथ मिलकर 7 दिसंबर 2022 को स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम “प्रारंभ 2022” का आयोजन किया।

आउटरीच इवेंट का उद्देश्य एआईएफ और स्टार्टअप्स के बीच की खाई को पाटना और टियर-2 और टियर-3 शहरों में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में लगभग 150 स्टार्टअप, 12 इनक्यूबेटर एवं अन्य उद्यमी पंजीकृत हुए। इस आयोजन में कई तरीक़े के कार्यक्रम जैसे पैनल चर्चा, फ़ायरसाइड चैट और पिचिंग इवेंट्स का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत भर से 8 प्रमुख एआईएफ/वीसी ने भाग लिया और 200 से अधिक स्टार्टअप, नवोदित उद्यमी, इनक्यूबेटर आदि की उपस्थिति हुए।

         एआईसी-प्रेस्टीज का प्रतिनिधित्व एआईसी-प्रेस्टीज के सीईओ श्री संजीव पाटनी और प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन श्री दवीश जैन ने किया, जिन्होंने इंदौर के स्टार्ट अप इकोसिस्टम के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा, डॉ. चिंतन वैष्णव (मिशन निदेशक, अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग) ने प्रतिभागियों को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित किया।

संबंधित पोस्ट

डॉ जितेंद्र आव्हाड ने क्लस्टर विकास के खिलाफ बिगुल फूंका

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

नेक काम कर लोगों के दिलों में राकांपा नगर सेवक जगह बनाएं- डा  जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

कांची कामकोटि से शुरू श्री परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का 25 नवंबर को ठाणे शहर में भव्य स्वागत 

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

Aman Samachar
error: Content is protected !!