Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 मंत्रालय पत्रकार संघ के प्रमोद बने अध्यक्ष, पवार उपाध्यक्ष, प्रवीण महासचिव व यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित 

मुंबई [ युनिस खान ] महाराष्ट्र के मंत्रालय में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की सबसे पुरानी संस्था मंत्रालय आणि विधीमंडळ वार्ताहर संघ (मंत्रालय पत्रकार संघ) का चुनाव इस बार काफी रोमांचक रहा। 30 जनवरी को संपन्न हुए चुनाव में  दै. ‘मुंबई लक्षदीप’ वेबपोर्टल के पत्रकार प्रमोद डोईफोडे बहुमत से अध्यक्ष चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर  ‘टीव्ही ९’ के पत्रकार महेश पवार (५८ वोट), कार्यवाह (महासचिव) पद पर ‘टुडे रायगड’ के पत्रकार प्रवीण पुरो (८५ वोट) और कोषाध्यक्ष पद पर दैनिक ‘भास्कर ग्रुप’ के वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव (६७ वोट) चुनाव जीतने में सफल रहे।
         मंत्रालय आणि विधीमंडळ वार्ताहर संघ के चुनाव में कुल 172 पत्रकारों को वोटिंग का राइट था। कई सदस्यों ने समय से सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया था। जिसकी वजह से वे इस चुनाव में वोटिंग नहीं कर पाये। 30 जनवरी 2023 को मंत्रालय प्रेस रूम में हुए चुनाव में कुल 92.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस तरह से 159 सदस्यों ने द्वि-वार्षिक इस कमेटी के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वरिष्ठ पत्रकार राजन पारकर (दोहपर का सामना) ने इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया। चार पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का चुनाव भी 30 जनवरी को हुआ। जिसमें दैनिक ‘इंडियन एक्स्प्रेस’ के पत्रकार अलोक देशपांडे (७१ वोट), दैनिक ‘लोकमत’ के पत्रकार मनोज मोघे (६८ वोट), वरिष्ठ पत्रकार कमलाकर वाणी (६१ वोट), दै. ‘नवाकाळ’ के पत्रकार खंडूराज गायकवाड (५९ वोट), दै. ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ के भगवान परब (५८ वोट) चुनाव जीते। मंत्रालय आणि विधीमंडळ वार्ताहर संघ के नये पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का रहने वाला है।

संबंधित पोस्ट

मंजूरी के बावजूद मनपा के बजट पर सत्ताधारी व विपक्ष का हस्ताक्षर न होना नागरिकों का अपमान 

Aman Samachar

आवास परिजनाओं में आगामी 25 वषों की आवश्यताओं को ध्यान में रखकर काम करे – अजीत पवार 

Aman Samachar

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

हसन गद्दी निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म किन्नर द पावर का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

Aman Samachar

240 ग्राम एमडी पावडर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!