Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना वैसीन्न के आन लाईन सिस्टम को हैक करने की आशंका को लेकर सायबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में  कोरोना टीकाकरण के समय स्लाट बुक करने में गड़बड़ी की आशंका के लेकर पुलिस की सायबर सेल से जांच कराने की मांग उठने लगे है। संबंधित आरोपी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से किया है।

                       उन्होंने कहा है कि कुछ झोपड़पट्टी के टीकाकरण केन्द्रों को छोड़कर सभी केन्द्रों के लिए आन लाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। कई दिनों से कुछ सेकंडो में स्लाट बुक हो जाने से हैकिंग की आशंका बढ़ रही है। एक ही समय ग्रुप बुकिंग होने से संदेह हो रहा है।  मनोहर डुंबरे ने कहा है की मनपा पुलिस की सायबर सेल में शिकायत दर्जकराये और इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जांच करने पर एक ही समय ग्रुप बुकिंग करने वाले जी आयपी एड्रेस , मोबाईल फोन की आयएमईएम नंबर से आरोपी पकड़ा जा सकता है। महामारी के दौरान वैक्सीन में गड़बड़ी करना जघन्य अपराध है।  आपातकाल काल की धाराओं व फौजदारी प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रर्वाई की मांग की है।  मनोहर डुंबरे ने कोविन एप्प द्वारा ठाणे में टीकाकरण केंद्र बुक करने का लिंक कुछ विशेष व्यक्तियों के पास पहले से होने का संदेह है जिससे वे खास लोक कौन है ऐसा सवाल गटनेता डुंबरे  ने उठाया है। उन्होंने कहा है कि 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को टीका लगवाने के लिए आन लाईन पंजीकरण अनिवार्य है। एक ओर कोरोना से नागरिक भयभीत है वे कोरोना का टीका लगवाने के लिए परेशान हैं।  ऐसी स्थिति में आनलाईन पंजीकरण न होने से लोगों को टीका लगवाले के लिए मुश्किल हो रहा है। ठाणे के टीकाकरण केन्द्रों पर मुंबई ,नवी मुंबई व पनवेल आदि इलाके के लोगों की भीड़ लगने की शिकायत मिल रही है। कोरोना टीका के दुसरे डोज के लिए हजारों नागरिक प्रतीक्षा में हैं। ऐसी पारिस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन मिल पायेगी या नहीं ,ऐसा सवाल भाजपा गटनेता डुंबरे ने उठाया है।

संबंधित पोस्ट

प्रकृति की गोद से स्वादिष्ट जंगली सब्जियों का उत्सव ठाणे में 

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संस्था ने किया नोटबुक वितरत 

Aman Samachar

64 लाख रूपये खर्च कर बनी गड्ढा दिखाओ इनाम पाओ योजना कब होगी शुरू 

Aman Samachar

अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से फुटपाथ पर रहने वालों को किया कम्बल वितरित

Aman Samachar

ठाणे जिले में पहली मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण का हुआ ट्रायल 

Aman Samachar

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!