Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र फुटबाल कप स्पर्धा में रईस हाई स्कूल की टीम का शानदार प्रदर्शन 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे जिला क्रीड़ा परिषद् की ओर से आयोजित महाराष्ट्र फुटबाल कप स्पर्धा में  शानदार प्रदर्शन करते हुए रईस हाई स्कूल की टीम ने दूसरा मुक़ाम हासिल किया। बता दें कि यह टूर्नामेंट १४ वर्ष की  आयुवर्ग के छात्रों के दरम्यान भिवंडी के आल सेंट हाई स्कूल के ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जिसमें भिवंडी,कल्याण,ठाणे,बदलापुर और वाशी की कुल १६ टीमों ने भाग लिया था।
           मुक़ाबला बड़ा ही दिलचस्प था। रईस हाई स्कूल की टीम ने कई टीमों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल मुक़ाबले में दूसरी पोजीशन हासिल कर  ली। टीम के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन ,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ,उप प्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी ,सहायक मुख्याध्यापक मुख्लिस मदू ,सुपरवायजर्स फ़िरोज़ुद्दीन शेख,असरार पठान ,सिबतैन कशेलकर,वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी और पूरे स्टाफ की ओर से टीम के सभी खिलाड़ियों सहित  टीम के कप्तान ईसा फ़िरोज़ अंसारी और उनके कोच ज़ाकिर अंसारी ,मुसय्यब मोमिन और अवैस खान को मुबारकबाद पेश की गई।

संबंधित पोस्ट

उंगली में फंसी अंगूठी निकालने के लिए ग्राइंडर का उपयोग , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

गट विकास अधिकारी की पिटाई करने वाले उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar

गटई कामगार व चर्मकारों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मनपा के सामने दिवाली पर भूखहड़ताल 

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!