Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंतर विद्यालयीन ड्रामा प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आर्ट क्रिएटिव थियेटर भिवंडी एवं इरफान बर्डी तौसीफी कमेटी द्वारा तेइसवाॅ अंतर विद्यालयीन नाटक प्रतियोगिता का आयोजन जी एम मोमिन कॉलेज हॉल, भिवंडी में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भिवंडी व आस पास के विद्यालयो से कुल 7 नाटक प्रस्तुत किए गए जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला व अभिनय का परिचय प्रस्तुत किया।
             रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी के छात्रो ने भी इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया और “खेजाॅ के फूल” शीर्षक पर एक उत्कृष्ट नाटक प्रस्तुत किया, दर्शकों ने नाटक को बहुत पसंद किया तथा तालियो से कलाकारो का उत्साहव बढाया।हर्ष का विषय है कि रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज द्वारा प्रस्तुत नाटक “खेजाॅ के फूल” को निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया।  इसके अलावा नाटक में शामिल तीन विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार दिए गए, जिसमें अंसारी मुहम्मद फैज रईस अहमद (सातवीं बी) को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए तृतीय पुरस्कार, मोमिन जफर इकबाल नियाज अहमद व अंसारी मुहम्मद शफी (सातवीं बी) को श्रेष्ठ अभिनय के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
           बता दें की उक्त नाटक  सादिक अंसारी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था तथा कला शिक्षक इमरान शेख ने कलाकारों का  मेकअप (श्रृंगार)किया था।छात्रों द्वारा इस शानदार सफलता पर केएमई सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह, सचिव सोहेल फकीह, स्कूल एंड कॉलेज कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन, प्रिंसिपल जियाउर्रहमान अंसारी, वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी, असिस्टेंट हेडमास्टर मुखलिस मदू, सुपरवायजर्स फिरोजुद्दीन शेख,सिब्तैन कशेलकर,असरार पठान, वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी और सभी स्टाफ सदस्यों ने सफल छात्रों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को  बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar

अधूरे विकास कार्य 15 दिन में पूरे नहीं हुए तो राज्य सरकार से करेंगे जांच की मांग -अशरफ पठान

Aman Samachar

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

Aman Samachar

रेलवे बोर्ड को ठाणे और मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच नए स्टेशन के लिए तत्काल निधि उपलब्ध कराए 

Aman Samachar

भारी बारिश में लोगों की मदद के लिए राकांपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे पहुंचे

Aman Samachar

अग्रवाल समाज ठाणे के अध्यक्ष मनोनीत हुए महेश अग्रवाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!