Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिव जयंती के मौके पर ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर 105 फुट ऊँचा भगवा ध्वज फहराया

ठाणे [ इमरान खान ] आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर 105 फुट ऊँचे बुरुज पर भगवा झंडा फहराया गया है। स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक ने अपनी विधायक निधि से इसके लिए 50 लाख रूपये की निधि उपलब्ध करायी गयी। यह ध्वज रात दिन चौबीस घंटे लहराता रहेगा। इसे एक माह पर बदला जायेगा।

           किले का पुनर्निर्माण पुरातन विभाग द्वारा शुरू है इस कार्य पर अबतक 13 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं।  ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आज 105 फुट ऊँचे बुरुज पर भगवा ध्वज फहराने के लिए विधायक सरनाईक ने प्रयास किया। आज विधायक सरनाईक , ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे , मीरा भाईंदर के पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे।  मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने रिमोट से ध्वजारोहण किया। इसके पहले घोडबंदर गाँव के दत्तमंदिर से ध्वज पूजन यात्रा और युवाओं की बाईक रैली निकली गयी। 11 पुरोहितों ने विधिवत ध्वज पूजन किया। ध्वज को एक माह में बदला जायेगा इसके लिए 20 बाय 30 फुट के 7 बड़े ध्वज उपलब्ध कराया गया है। आज विविध सरकारी , अर्ध सरकारी कार्यालय , विविध राजनितिक कार्यालय व संस्थाओं की ओर से शिव जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संबंधित पोस्ट

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

Aman Samachar

कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र को मदद करे – नसीम खान

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

खरबाव चिंचोटी मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में तीन जगहों पर रस्ता रोको आंदोलन

Aman Samachar

विद्यार्थियों को सीधे स्कूल में मिलेंगे एसटी पास – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

खाड़ी को पाटना विकास नहीं, पर्यावरण की हत्या है – राहुल पिंगले

Aman Samachar
error: Content is protected !!