Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के डीन व डिप्टी डीन को निलंवित 

ठाणे [ इमरान खान ] राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहर के विविध विकास योजनाओं के उद्घाटन करने के लिए दौरा किया। इस दौरान कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल की असुविधा व दुर्व्यवस्था के चलते डीन डा योगेश शर्मा व डिप्टी डीन डा सूचितकुमार कामखेडकर को निलंवित करने का मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को आदेश दिया है।

        मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई और ठाणे दोनों जुड़वां शहर हैं। डबल इंजन की सरकार से ठाणे को भी फायदा होगा और हम मुंबई की तरह ठाणे की पहचान बनाना चाहते हैं। उन्होंने जनता के पैसे का जनता के लिए उपयोग करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी चेतावनी दी कि अधिकारियों को डराया नहीं जाएगा। भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, ठाणे मनपा और ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ठाणे शहर में किए गए विकास कार्यों का शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्घाटन किया।

       इस दौरान विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे, सांसद डा श्रीकांत शिंदे, मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, जिलाधिकारी अशोक शिंगारे आदि मौजूद रहे। ठाणे पूर्व में कोपरी वाटर फ्रंट परियोजना, कलवा वाटर फ्रंट, गावदेवी मैदान में भूमिगत पार्किंग, छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में आधुनिक मातृत्व अस्पताल और वागले इस्टेट रोड नंबर 22 पर सुशोभित चौराहे का उद्घाटन किया गया।  वागले इस्टेट में शनिवार की शाम विकास कार्यों का लोकार्पण संपन्न किया। इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने बदलते ठाणे की समीक्षा की और नवी मुंबई की तरह ठाणे शहर बनाने के लिए मनपा आयुक्त बांगर को निर्देश देते हुए कहा की इसके लिए निधि कम नहीं पड़ने दी जायेगी। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन से ठाणे को फायदा होगा।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति की समस्या को लेकर जलापूर्ति कार्यालय में राकांपा ने लगाया ताला 

Aman Samachar

मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ होटल व्यवसायियों ने महाराष्ट्र का किया समर्थन

Aman Samachar

मान्धाता तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी अनुज राव 

Aman Samachar

कोरोना वैक्सीनः उत्पादन शुरू, आप तक कब पहुंचेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरी खबर

Admin

वाहनों के आवागमन के लिए पहले जैसे मार्ग नहीं खोले गए तो बुलडोजर लगाकर डिवायडर तोड़देंगे – आनंद परांजपे

Aman Samachar

कार देखो ने शरद सक्सेना को यूज्‍ड कार बिजनेस का सीईओ बनाया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!