Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उप्र में पहले थानेदार दुबक जाता था अब हवालदार को देख घरों में दुबक रहे माफिया के परिवार – दिनेश शर्मा

ठाणे [ युनिस खान ] उत्तर  प्रदेश में पहले जिप्सी में माफिया के बाहर निकलने पर थानेदार दुबक जाता था आज हालदार बाहर निकलता है तो माफिया और उनके परिवार के लोग घर में दुबक जाते हैं। आज पूरा देश बदल रहा है उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के प्रवासी गर्व महशुस करेंगे।  इस आशय का उदगार उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व विधान परिषद् सदस्य दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया है।

          ठाणे के नलपाड़ा में उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित होली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा ने आयोजक व पूर्व नगर सेवक संजय पांडेय और उनके पुत्र सिद्धार्थ पांडेय और अशुतोष पांडेय की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि आज होली महोत्सव में इतना बड़ा जनसमुदाय देख कर मुझे अपार ख़ुशी की अनुभूति हो रही है। संजय पांडेय के दोनों पुत्रों ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को इकठ्ठा किया है। उन्होंने कहा कि होली उल्हास और दिवाली विश्वास का त्यौहार है। भगवान कृष्ण गोपियों के साथ होली खेलते थे वह स्नेह की होली होती थी। भगवान कृष्ण के एक हाथ में सुदर्शन चक्र था एक हाथ से वे गोवर्धन पर्वत उठा लेते थे। प्रेम का सन्देश देने के लिए दोनों हाथ से मुरली बजाते थे। आज मोबाईल में लोगों से प्रेम छीन लिया है। अब लोग गले मिलने की बजाय मोबाईल पर हैपी होली करते हैं। आज माफिया को स्वप्न में भी योगी बाबा के बुलडोजर का भय होता है।
         शासन प्रशासन चाह ले बदलाव आ जाता है। आप प्रदेश ही नहीं देश बदल रहा है। आज उत्तर प्रदेश , बिहार , रजस्थान जहाँ से भी आप आये अपने कर्मस्थल में काम कर रहे है। अपने जिलों को याद रखिये जिस राज्य में है उसके विकास में सहयोग करें।  उत्तर प्रदेश में बहुत रोजगार आ गए है। पांच वर्ष प्रदेश में 20 हवाई अड्डे , 17 एक्सप्रेस वे , 75 मेडिकल कालेज बनने की ओर बढ़ रहे है। मेट्रो का काम हो रहा है।
        आदरनीय हरिबंश सिंह उत्तर प्रदेश से सांसद रहे हैं मुबई की शान है। इनके बेटे ने जो कभी हारता नहीं उसे हराया है। मुंबई के लोग जो चाहलेते है उसे करते है। होली महोत्सव में हरिबंश सिंह , पूर्व मंत्री रमेश दुबे , चंद्रकांत त्रिपाठी ,गुलाब दुबे , राकेश मोदी , धनंजय सिंह ,के पी मिश्रा ,सुखचंद पाठक ,प्रमोद पांडेय ,विजय मिश्रा ,संजय राजभर ,गणेश सिंह ,संजय यादव ,राजदेव सिंह ,अवधेश चौहान ,अजय सिंह , भोजपुरी अभिनेता अमरीश सिंह ,अभिनेत्री राधा सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  सोनू सिंह सुरीला ने अपने साथी कलाकारों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

संबंधित पोस्ट

डोंबिवली एमआयडीसी की केमिकल कंपनी में विस्फोट से 8 मरे , 64 घायल ,यह संख्या बढ़ने की आशंका 

Aman Samachar

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

एयू शॉपिंग धमाका देगा त्यौहारों की खरीदारी पर ज़्यादा बचत

Aman Samachar

एनएमएमटी को 45 बसों को एम्बुलेंस बनाकर आरोग्य केन्द्रों को उपलब्ध कराया 

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने मदर्स डे पर शशि पाठक के लिए कार की डिलिवरी का कभी न भूलने वाला दिया यादगार अनुभव 

Aman Samachar

नवी मुंबई में कोविड मरीज नहीं फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क 

Aman Samachar
error: Content is protected !!