Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सांसद समेत कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलवा अस्पताल प्रशासन मरीजों की मौत का जवाब माँगा 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 18 मरीजों की मौत के बाद सोमवार को शहर कांग्रेस के पदाधिकारी सांसद कुमार केतकर के साथ अस्पताल पहुंचकर अधीक्षक से जवाब तलब किया। ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने अपर्याप्त सुविधाओं, मरीजों के देर से इलाज, मौत के कारणों आदि को लेकर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल को सुविधाएं देने के बजाय कलवा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं उलब्ध कराने की मांग की है।

  कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने कलवा अस्पताल में कांग्रेस पदाधिकारियों से अस्पताल प्रशासन के अधिकारीयों से मुलाकात करके जानकारी ली। शनिवार रात से रविवार सुबह 8.30 बजे तक कलवा अस्पताल में इलाज के दौरान 18 मरीजों की मौत हुई है। इसके  बाद रविवार को लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अस्पताल प्रशासन को घेरा और जवाब मांगा। आज सोमवार को कांग्रेस ने कलवा अस्पताल का प्रबंधन से पुनः जवाब तलब किया। विक्रांत चव्हाण ने अस्पताल की असुविधाओं के बारे में बातचीत किया।  इसके अलावा उन्होंने बताया कि कलवा अस्पताल का मेडिकल स्टोर क्यों बंद है, मरीजों को सभी तरह की दवाएं क्यों नहीं मिल रही हैं?, अस्पताल पर दबाव बढ़ रहा है, फिर कोई वैकल्पिक विचार क्यों नहीं किया गया?  एक तरफ ग्लोबल हॉस्पिटल पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ कलवा हॉस्पिटल की सुविधाओं की अनदेखी क्यों की जा रही है? चव्हाण ने यह भी सलाह दी कि यहां आने वाले गरीब मरीजों को अच्छा इलाज मिलना चाहिए। उनके साथ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे, भालचंद्र महाडिक, प्रवक्ता राहुल पिंगले, रवि कोली, कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी, मुंब्रा ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश पाटिल व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

      इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस पदाधिकारियों ने अस्पताल के अधिकारियों का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो उन्हें सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

मलेरिया-डेंगू निवारक सार्वजनिक शिविरों का 67 हजार से अधिक नागरिकों ने उठाया लाभ

Aman Samachar

ठाणे में एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट ‘शूटिंग रेंज’ बिल्डिंग बनेगी – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

सुधागढ़ तालुका रहवासी सेवा संघ और टाटा कैपिटल की ओर से दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर-वॉकर वितरण

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्लोबल बैंकिंग एवं फ़ाइनेंस अवार्ड्स, 2023 से सम्मानित

Aman Samachar

चारकोट फुट का वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में ग्रोथ फैक्टर कॉन्सेंट्रेट थेरेपी से सफलतापूर्वक किया गया इलाज 

Aman Samachar

भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 34 फीसदी आँखों की चोट के मामले

Aman Samachar
error: Content is protected !!