Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

 ठाणे लोकसभा क्षेत्र में डा संजीव गणेश नाईक की सक्रियता बढ़ी 

 ठाणे [ युनिस खान ] नवरात्रोत्सव से ठाणे जिले में राजनीतिक हलचल शुरू हो गयी है। ठाणे से सांसद राजन विचारे को शिवसेना युबीटी ने नेता पर पद पर नियुक्त किया है। कल्याण लोकसभा सीट को लेकर जहाँ भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट में शुरू आरोप प्रत्यारोप थम गया है वहीँ ठाणे लोकसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद डा संजीव नाईक सक्रीय दिखाई देने लगे है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि यदि जनता कहेगी और भाजपा नेतृत्व ने मौका दिया तो जरुर चुनाव लडूंगा।
         शिवसेना के विभाजन के बाद ठाणे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा और शिवसेना ने सीट को लेकर अटकलें लगायी जा रही थी कि कल्याण सीट पर भाजपा दावा करेगी। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति बनने लगी थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच समझौते की बात सामने आई कि कल्याण वर्तमान सांसद डा श्रीकांत एकनाथ शिंदे के पास रहेगी। भाजपा ठाणे सीट पर दावा कर रही है। ठाणे से शिवसेना युबीटी के राजन विचारे सांसद हैं और उन्हें पार्टी ने नेता पद देकर उनका कद बढ़ा दिया है। ठाणे से सांसद रहे डा संजीव गणेश नाईक  की पिछले कुछ महीनों से सक्रियता बढ़ी है। ठाणे लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नवी मुंबई में भाजपा और नाईक परिवार का बर्चस्व माना जाता है। वहीँ पांच वर्ष ठाणे से सांसद रहने के दौरान डा संजीव नाईक ने नवी मुंबई के आलावा ठाणे और मीरा भाईंदर में अपने अच्छी पकड़ बना लिया। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब वे भाजपा में हैं और ठाणे लोकसभा क्षेत्र से उनका सबसे मजबूत जनाधार माना जा रहा है।
       ठाणे से वर्तमान सांसद रजन विचारे के सामने पूर्व सांसद डा संजीव नाईक के मैदान में उतरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। डा संजीव नाईक के समर्थक भी भी इस समय सक्रीय दिखाई दे रहे है। नाईक परिवार नवी मुंबई की दोनों विधानसभा सीटें अपने रखती थी जिससे बदले हुए परिवेश में मात्र ऐरोली की एक सीट पर अपने को सीमित रखना पड़ा है। अब ठाणे की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यदि राजन विचारे और डा संजीव नाईक ठाणे लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरते है तो मुकाबला रोचक होगा।

संबंधित पोस्ट

मनपा की सेवा में बहाली कराने के लिए डाक्टरों ने विरोधी पक्षनेता का किया अभिनन्दन

Aman Samachar

मुंब्रा बायपास मार्ग का शिक्षा महर्षि ए आर कालसेकर नामकरण करने की मनपा से मांग 

Aman Samachar

स्तन की खुद जांच करने से स्तन कैंसर से मृत्यु दर 30-40% तक हो सकती है कम

Aman Samachar

 नदी में डूबकर मरने वाले 4 लोगों के परिजनों को शासन से मिली आर्थिक सहायता

Aman Samachar

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

Aman Samachar

मॉडल व अभिनेत्री खुशी महतो को मिला कोहिनूर ऑफ यूपी एक्सीलेंस अवॉर्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!