Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने NKGSB कोऑपरेटिव बैंक के साथ की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में निजी क्षेत्र की जानी-मानी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस (AFLI) ने आज देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाओं का संचालन करने वाले एक प्रमुख सहकारी बैंक, NKGSB कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी से एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के दायरे में बढ़ोतरी हुई है, जिसका उद्देश्य जीवन बीमा उत्पादों को बड़े पैमाने पर लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाना है।

        NKGSB कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का नाम भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ सहकारी बैंकों की सूची में शामिल है, और वर्तमान में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, गुजरात एवं मध्य प्रदेश राज्य में इसकी 104 शाखाएँ मौजूद हैं। एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने NKGSB कोऑपरेटिव बैंक के साथ जुड़कर अपनी मौजूदगी और सेवाओं के वितरण की क्षमता को बढ़ाया है। जीवन बीमा के फायदों को ग्राहकों तक पहुंचाने और समुदायों में वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही यह साझेदारी की गई है।

      एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, श्री विघ्नेश शहाणे ने इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए कहा, “जीवन बीमा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुँचना ही हमारा मिशन है, और हमें बेहद खुशी है कि हमने अपने इस मिशन के लिए NKGSB कोऑपरेटिव बैंक के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी बड़े पैमाने पर वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प के अनुरूप है और बाजार में हमारी स्थिति को मजबूत करता है। NKGSB कोऑपरेटिव बैंक को अपने मजबूत ग्राहक आधार और विशाल नेटवर्क के लिए जाना जाता है, जो एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस की सेवाओं के वितरण की रणनीति के लिए काफी मायने रखता है। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थाओं की सामूहिक ताकत का लाभ उठाना है, जो भरोसेमंद जीवन बीमा समाधान की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए दो-तरफा फायदे की स्थिति है।”

       NKGSB कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन, श्रीमती हिमांगी नाडकर्णी ने कहा, “यह साझेदारी हमारे ग्राहकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलती है, जिसे लेकर हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के इस जुड़ाव से हमें वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की एक बड़ी रेंज की पेशकश करने की सुविधा मिली है, जिससे अपने मूल्यवान ग्राहकों की अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़िया पलायन मजदूर का दर्द और अटूट प्रेम कहानी को दर्शाती फिल्म रोमियो राजा का टीजर हुआ रिलीज

Aman Samachar

कोंकण के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण का कार्य सात दिन में शुरु करें – रवींद्र चव्हाण

Aman Samachar

परियोजना प्रभावित घरों के लिए स्टांप शुल्क माफ़ करने का निर्णय ले सरकार – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

हॉकी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए पीएनबी ने किया सम्मानित

Aman Samachar

आवास नीति की व्यापक योजना कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाए – देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने बूस्टर डोस लेकर योजना का किया शुभारम्भ

Aman Samachar
error: Content is protected !!