Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जय परशुराम सेना के नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया में पूर्व न्यायाधीश समेत विविध क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति 

ठाणे , महाराष्ट्र [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जय परशुराम सेना की ओर से आयोजित नवरात्रोत्सव के कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश सुरेश द्विवेदी के अलावा विविध क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया . अनुशासित तरीके से हुए गरबा और डांडिया का लोगों की ओर से सराहना की जा रही है .
                 जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की वागले इस्टेट , रोड नंबर 16 के वातानुकूलित टीएमए हाल सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान में पारिवारिक माहौल में गरबा व डांडिया खेलने का अवसर उपलब्ध कराया गया . इस वातानुकूलित हाल में सुरक्षा , प्रसाधन गृह , जलपान आदि की व्यवस्था है .नवरात्रोत्सव में आने वालों का विशेष ध्यान रखा गया है . कार्यक्रम में  पूर्व उप महापौर एड सुभाष काले , उमा शर्मा ,सविता इन्दोरिया , पीटीआई के पत्रकार रामकृष्णन , भाजपा उत्तर भारतीय नेता श्रीकांत दुबे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी , शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया .बच्चों के साथ महिलाओं ने गरबा व डांडिया खेल के माध्यम से राजस्थान और महाराष्ट्र की साझी संस्कृति की अद्भुत मिशाल प्रस्तुत किया . सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने कहा पूरे भक्ति भाव से  जगत जननी अंबे माता की आरती व हवन किया गया . बच्चे , बच्चियों और महिलाओं को गरबा व डांडिया खेलने का संस्था की ओर अवसर उपलब्ध कराया गया . आयोजन को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है .वातानुकूलित हाल निःशुल्क गरबा व डांडिया खेलना व देखने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जय परशुराम सेना और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष का सभी देवी भक्तों ने आभार व्यक्त किया है .

संबंधित पोस्ट

महाकालेश्वर कारीडोर को साकार करने वाले मुख्य वास्तु विशारद  कृष्ण मुरारी शर्मा का किया गया सत्कार 

Aman Samachar

ओबीसी की ताकत दिखने के लिए मंडल आयोग की दूसरी लड़ाई शुरू होगी – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो “पार्टी चलेगी सारी रात” रिलीज को तैयार

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा ईमारत के कोविड सेंटर को स्थाई अस्पताल बनाने का महापौर ने दिया निर्देश

Aman Samachar

ठाणे जिले में एचआईवी प्रसार दर और सकारात्मकता दर में कमी आई

Aman Samachar
error: Content is protected !!