Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

1 मार्च को होगी रिलीज फिल्म संदेह – प्रदीप श्रीवास्तव

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मित्तल एडवरटाइजिंग व डिस्ट्रीब्यूशन के द्वारा एक मार्च को हिंदी फिल्म संदेह सम्पूर्ण भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।फिल्म का ट्रैलर और म्यूजिक यूट्यूब पर रिलीज किया गया हैं।निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव हैं।वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अभिनेता भी हैं।
       प्रदीप श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे सीतापुर में एक कायस्थ परिवार में हुआ।संस्कारों और सुसंस्कृत वातावरण में पले-बढ़े वे एक आईटी पेशेवर बने और अपनी जीवन यात्रा शुरू की।लेकिन और अधिक की ख्वाहिश थी और बॉलीवुड ने उन्हें बहुत ज्यादा लुभाया।अन्य लोगों की तरह उनकी बॉलीवुड में प्रवेश की कहानी भी आसान नहीं थी और वह केवल कुछ बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में ही भूमिकाएँ हासिल कर सकें।ऑनस्क्रीन अपना हुनर ​​दिखाने के अलावा वह ऑफस्क्रीन भी कुछ फिल्मों के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते रहें।इंपल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित फिल्म 1 मार्च को पूरे भारत में रिलीज होने वाली हैं।उनके दोस्त और बिजनेस पार्टनर संजय राय ने उनके सपने को साकार करने में अपना साथ दिया।फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक अयाज़ खान ने किया हैं और श्वेता श्रीवास्तव फ़िल्म की लेखिका हैं। यह फिल्म कॉलेज के कुछ छात्रों की युवाओं पर आधारित फिल्म है।जो यात्रा पर जाते हैं और उनके साथ घटित कुछ घटनाओं की श्रृंखला उनके जीवन को पूरी तरह से बदल देती हैं।

संबंधित पोस्ट

73 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा जिला परिषद का नया मुख्यालय – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar

तुलसी विवाह पर मुलुंड कांग्रेस ने किया मुफ्त गन्ना वितरण

Aman Samachar

एजुकेशन फॉर आंत्रप्रन्योरशिप (ईफॉरई) को रफ्तार देने के लिए सिडबी ने किया युनिवर्सिटी के साथ समझौता 

Aman Samachar

सपनों के घर खरीदने वालों के लिए क्रेडाई एमसीएचआई की प्रापर्टी 2022 प्रदर्शनी शुरू

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस का नया हेल्थ प्लान 30 गंभीर बीमारियों को करेगा कवर

Aman Samachar
error: Content is protected !!