Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होम क्रेडिट इंडिया ने लॉंच किया नया दीवाली कैंपेन #शानदार दीवाली

मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] होम क्रेडिट इंडिया, अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा, ने अपना नया त्योहारी कैंपेन #शानदारदीवाली लॉन्च किया है, जो #जिंदगीहिट! के ब्रांड विचार के तहत है।देश भर के ग्राहकों में त्योहार के मौके पर उत्साह जगाने के उद्देश्य से, यह ब्रांड कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया के वित्तीय समाधानों की आसानी और सुविधा को रेखांकित करता है। नया एवी अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव है, जिसमें होम क्रेडिट इंडिया के सोशल चैनल जैसे फेसबुकइंस्टाग्रामएक्स (ट्विटर)यूट्यूब और लिंक्डइन शामिल हैं।

      शानदार दीवाली कैंपेन दिवाली के उत्सवों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है, जिसमें श्रीमान और श्रीमती शर्मा को अपने बच्चों के साथ त्योहार की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। एवी की शुरुआत पड़ोस की आंटियों से होती है जो शर्मा के घर की ओर बढ़ रही हैं और एक दूसरे के आभूषणों की तारीफ करते हुए शर्मा परिवार के घर के पुराने उपकरणों पर चुटकी ले रही हैं। जब वे घर के परिसर में पहुंचती हैं, तो वे सजावट से प्रभावित होती हैं लेकिन शर्मा परिवार पर टिप्पणी करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करती रहती हैं जैसे “सजावट पर इतना पैसा खर्च करने से अच्छा नया फ्रिज ले लेते”। हालांकि, जब आंटियां घर के अंदर कदम रखती हैं, तो वे हैरान रह जाती हैं क्योंकि उन्हें कई नए और चमचमाते उपकरणों का नजारा दिखता है। उनके हैरान चेहरे देखकर, श्रीमान शर्मा प्रसन्नता से मुस्कुराते हुए बताते हैं कि उन्हें होम क्रेडिट इंडिया के रूप में कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स और मोबाइल के वित्तपोषण में एक भरोसेमंद पार्टनर मिला है।

संबंधित पोस्ट

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar

फिल्म अभिनेत्री मीरा चोप्रा टीका के लिए बनी कोविड सेंटर की सुपरवाईजर

Aman Samachar

ठाणे जिले में सौ फीसदी फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

 सफाई कार्य में लापरवाही हुई तो नहीं होगा भुगतान- मनपा आयुक्त म्हसाल

Aman Samachar

आकाश बायजूस की उपलब्धि, नीट यूजी पास करने वाले आकाशीयंस की संख्या में 57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!