Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होम क्रेडिट इंडिया ने लॉंच किया नया दीवाली कैंपेन #शानदार दीवाली

मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] होम क्रेडिट इंडिया, अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा, ने अपना नया त्योहारी कैंपेन #शानदारदीवाली लॉन्च किया है, जो #जिंदगीहिट! के ब्रांड विचार के तहत है।देश भर के ग्राहकों में त्योहार के मौके पर उत्साह जगाने के उद्देश्य से, यह ब्रांड कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया के वित्तीय समाधानों की आसानी और सुविधा को रेखांकित करता है। नया एवी अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव है, जिसमें होम क्रेडिट इंडिया के सोशल चैनल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और लिंक्डइन शामिल हैं।

      शानदार दीवाली कैंपेन दिवाली के उत्सवों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है, जिसमें श्रीमान और श्रीमती शर्मा को अपने बच्चों के साथ त्योहार की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। एवी की शुरुआत पड़ोस की आंटियों से होती है जो शर्मा के घर की ओर बढ़ रही हैं और एक दूसरे के आभूषणों की तारीफ करते हुए शर्मा परिवार के घर के पुराने उपकरणों पर चुटकी ले रही हैं। जब वे घर के परिसर में पहुंचती हैं, तो वे सजावट से प्रभावित होती हैं लेकिन शर्मा परिवार पर टिप्पणी करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करती रहती हैं जैसे “सजावट पर इतना पैसा खर्च करने से अच्छा नया फ्रिज ले लेते”। हालांकि, जब आंटियां घर के अंदर कदम रखती हैं, तो वे हैरान रह जाती हैं क्योंकि उन्हें कई नए और चमचमाते उपकरणों का नजारा दिखता है। उनके हैरान चेहरे देखकर, श्रीमान शर्मा प्रसन्नता से मुस्कुराते हुए बताते हैं कि उन्हें होम क्रेडिट इंडिया के रूप में कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स और मोबाइल के वित्तपोषण में एक भरोसेमंद पार्टनर मिला है।

संबंधित पोस्ट

जिलाधिकारी ने आश्रम स्कूल में जीईई, नीट’ की क्लास ली, छात्राओं ने राखी बांधकर जताया आभार

Aman Samachar

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी 1 जून को एमएसआरटीसी के लिए पहली इंटरसिटी ई-बस दौड़ेगी 

Aman Samachar

1 जुलाई से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लागू करने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

देशी पिस्टल व कारतूस समेत पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

क्रांतिकारी राघोजी भांगरे का ठाणे जेल में बनेगा स्मारक – निरंजन डावखरे

Aman Samachar
error: Content is protected !!