Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

हॉकी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए पीएनबी ने किया सम्मानित

मुंबई [ इमरान खान ]  देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने दिल्ली के द्वारका स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने दो हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस समारोह में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के अभिन्न सदस्य और पीएनबी के कर्मचारी अभिषेक और सुखजीत सिंह की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

 दोनों खिलाड़ियों अभिषेक (राष्ट्रमंडल खेल 2022 रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 स्वर्ण पदक विजेता) और सुखजीत सिंह (राष्ट्रमंडल खेल 2022 रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 और 2024 स्वर्ण पदक विजेता) को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहना के प्रतीक स्वरूप प्रत्येक को 25 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि और एक आउट ऑफ टर्न  पदोन्नति प्रदान की गई। यह सम्मान समारोह पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के कार्यपालक निदेशक बिनोद कुमार, एम. परमशिवम, बिभु पी. महापात्र, सीवीओ राघवेंद्र कुमार, सीजीएम संजय वार्ष्णेय तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

खेलों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पीएनबी के सीजीएम संजय वार्ष्णेय ने पीएनबी हॉकी अकादमी हेतु जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों तथा पूरे भारत से सीनियर हॉकी टीम के लिए 9 खिलाड़ियों की भर्ती की घोषणा की।

संबंधित पोस्ट

शहर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का 14 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर भाजपा ने आयोजित की विविध निबंध प्रतियोगिता 

Aman Samachar

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

Aman Samachar

सर्वोच्च न्यायालय को ठाणे पुलिस ने किया गुमराह – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

मुंब्रा ट्रेन हादसे में रेलवे पुलिस समेत चार की मृत्यु , कई घायल

Aman Samachar

कोंकण के शहरों में बाढ़ के खतरे को खत्म करने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे- एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!