Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंबई में पूर्व राज्य मंत्री की गोली मारकर हत्या करने की घटना के मद्देनजर राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने पूर्व मंत्री एवं विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग किया है। राकांपा शहर उपाध्यक्ष व शिक्षण मंडल के पूर्व सदस्य हेमंत वाणी की अगुअई में पुलिस आयुक्त आशुतोष  डुबरे और वर्तक नगर पुलिस को इस आशय का ज्ञापन दिया है।

        इंडिया गठबंधन , राकांपा के नेता व मुंब्रा कलवा से विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड हमेशा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विरोधी दलों और कुछ सांप्रदायिक संगठनों के निशाने पर रहते हैं। उन्हें पहले धमकी मिल चुकी है। मुंबई में शनिवार को पूर्व मंत्री व तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्धिकी की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बार डा जितेन्द्र आव्हाड के समर्थकों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। वाणी ने अपने निवेदन में कहा है कि 24 अप्रैल 2024 को एक अन्तराष्ट्रीय फोन नंबर से फोन कर रोहित गोडारा ने डा आव्हाड को जान से मारने की घमकी दिया था। फोन करने वाले रोहित गोडारा की जांच में लारेंस विश्नोई गैंग का गुंडा होने की जानकारी मिली थी। शनिवार को मुंबई में पूर्व मंत्री बा सिद्धिकी की गोली मारकर हत्या मामले की जांच में विश्नोई गिरोह का नाम सामने आया है।
     बाबा सिद्धिकी की हत्या के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान की पुलिस सुरक्षा बढाई गयी है। जिसे देखते हुए विधायक डा आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गयी है। वाणी ने कहा है कि डा आव्हाड से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर मिलने आते हैं। जिससे उनकी सुरक्षा कड़ी करना आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद टीकाकरण पर ध्यान देना जरूरी – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ कैंपेन नवी मुंबई में सफाई और हेल्थ पर फोकस

Aman Samachar

ठाणे शहर को यातायात जाम से मुक्त करने के लिए सरकार कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

2024 में विरोधी दलों के गठबंधन इंडिया की हंडी फोड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

रेंटोकिल इनिशियल हाइजीन ने सैनी प्रो ग्रीन लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!