Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर विविध क्षेत्रों की हस्तियों को किया गया सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रभाषा विचार मंच और राजस्थानी सेवा समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। दिल्ली, जयपुर, इंदौर, उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने कोने से आए कवियों ने वीर रस, हास्य रस और देश भक्ति की कविताएं प्रस्तुत श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
         ठाणे के डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह में राष्ट्रभाषा विचार मंच और राजस्थानी सेवा समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का संचालन मंच सम्राट शशिकांत यादव (देवांश) ने किया और कार्यक्रम में हास्य सम्राट सुदीप बोला, वीर रस के कवि अशोक चरण, गीतकार अमन अक्षर, हास्य कवि पार्थ नवीन, प्रियंका नंदनी, चेतन चर्चित सहित अन्य कवियों ने अपनी कविताओं से सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाणे पुलिस सह आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण, अतिथि के रूप के बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा सदस्य एड सुदीप पासबोला, उद्योगपति अजिताभ बच्चन, ठाणे जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के एड प्रशांत कदम मुलुंड कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड राजेंद्र केनी, मुंबई शहर दीवानी व सत्र न्यायालय बार असोसिएशन अध्यक्ष एड रविप्रकाश जाधव उपस्थित थे।
        कार्यक्रम में डॉ हरिवंशराय बच्चन साहित्य रत्न पुरष्कार अजिताभ बच्चन के हाथों वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अनिलकुमार सिंह को, महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार कमांडो मधुसूदन सुर्वे और छत्रपति शिवाजी महाराज शौर्य पुरस्कार अभिनेता प्रशांत दामले को दिया गया। कवि सम्मेलन के जनक स्वर्गीय एड बी एल शर्मा की स्मृति में साहित्य प्रेमी पुरस्कार साहित्यकार राजेंद्र दाधीच को दिया गया। कवि सम्मेलन के संयोजक एड दरम्यान सिंह बिष्ट सह संयोजक अरुण जोशी, आर के सिंह, एड सुभाष झा, महेश जोशी, राजेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, विजय बसवतिया, मदन शर्मा, शेषकुमार उपाध्याय ने आये हुए अतिथियों का सत्कार किया।
कवि सम्मेलन को सफल बनाने में अनिल शुक्ला, सी ए बाबूलाल पुरोहित, जगदेव खंडेलवाल,  एड शंकर पडघने, आशीष शुक्ला, डॉ. राममूर्ति वर्मा, सुखबिंदर सिंह, लक्ष्मीकांत  मूंदड़ा, मनीषा सिंह इत्यादि ने मेहनत की।

संबंधित पोस्ट

राजकुमार अग्रवाल सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुने गए

Aman Samachar

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल का स्वागत

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी 1 जून को एमएसआरटीसी के लिए पहली इंटरसिटी ई-बस दौड़ेगी 

Aman Samachar

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar
error: Content is protected !!