Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

राँची [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सुधा सिने मूवीज के बैनर तले निर्मित झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त में देख सकते हैं।जिसका पहला एपिसोड बीतें दिन जारी कर दिया गया हैं। जबकि, अन्य एपिसोड
प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को एक-एक करके रिलीज किया जाएगा। चूँकि, यह सीरियल पूर्व में ही दूरदर्शन में प्रसारित हो चुका हैं। लेकिन, आज के दशकों के लिए इस सीरियल को यूट्यूब पर रिलीज किया गया हैं।
             यह पहला टीवी सीरियल हैं, ऐसे में दशेक इसे देखना पसंद करेंगे। लेखक एवं निर्देशक प्रभात राज ने बताया कि यह सीरियल काफी चर्चित व लोकप्रिय रहा हैं। इसकी कहानी दो जज़्बातों के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी
है एवं पूर्णतः पारिवारिक व मनोरंजक हैं। इसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने भी अभिनय किया हैं।लगभग 52 एपिसोड्स इस सीरियल के सुधा सिने मूवीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
             टीवी सीरियल की निर्मात्री शबनम राज, लेखक एवं निर्देशक  प्रभात राज, संगीतकार  स्व. बुलु घोष, अनुपम दत्ता एवं मनोज प्रेमी, एपीसोड डायरेक्टर प्रकाश सिन्हा ,सुहैल गफ्फार, प्रशांत गैलबर, गीतकार नासिर खान, प्रभात राज़, कैमरामैन श्यामल पोददार, संजय धलैत, पटकथा संवाद लेखन प्रशांत गैलबर,प्रभात राज व पंकज मिश्रा,मेकअप मैन भास्कर सिन्हा एवं राज,लाईट मैन उमाशंकर झा एवं दयाशंकर झा हैं।
        इस टीवी सीरियल के प्रमुख कलाकार देवेश खान, प्रभात राज, आरुषि सिंह,सुजाता राऊत,नवोनीता, शैलजा बाला,
रीना सहाय, कुमकुम गौड़ ,रमेश सिंह, दीपक सिन्हा, बर्षा लकड़ा, विजय खरे ,शेखर शमी, मंजू तिवारी, शशि भूषण
सिन्हा, मुरारी लाल गुप्ता, उमा ,रंजीत बिहारी, स्व. अशोक अंचल जयंत दत्ता सुमित सचदेवा, अशोक पागल,
जीतेंद्र बाढ़ेर, शंकर पाठक,सुमन सिंह ,राजश्री जयंती, दीपिका प्रधान पियूष राज, एवं अन्य हैं।

संबंधित पोस्ट

तोहरा संगे लागल पिरितिया के डोर की शूटिंग की जाएगी यूपी और नेपाल में

Aman Samachar

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin

फर्जी डाक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने सूची प्रदर्शित करने का दिया निर्देश

Aman Samachar

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

माजीवाडा से गायमुख मुख्य सड़क के दोनों ओर एवं सर्विस रोड की सफाई

Aman Samachar

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!