Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

AP Election Commissioner: आंध्र प्रदेश चुनाव आयुक्त के रूप में डॉ एन रमेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी

अमरावती, एएनआइ। डॉ निम्मगड्डा रमेश कुमार को गुरुवार को आंध्र प्रदेश के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में बहाल किया गया। राज्य पंचायत राज और ग्रामीण विकास प्रमुख सचिव गोपाल कृष्ण द्विवेदी ने गुरुवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। राज्यपाल द्वारा एक अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार को राज्य उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार एसईसी के रूप में बहाल किया गया है।

आदेश में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, विश्व भूषण हरिचंदन ने कहा, आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार, मैं, आंध्र प्रदेश राज्यपाल, विश्व भूषण हरिचंदन, राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में डॉ एन रमेश कुमार, आईएएस (retd) को कार्यभार सौंपता हूं। डॉ रमेश कुमार को स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित करने के बाद वाईएसआरसीपी सरकार ने एसईसी पद से हटा दिया था। इन सब घटनाक्रमों ने राजनीतिक तूफान मचा दिया। HC और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी है।

संबंधित पोस्ट

New Education Policy 2020: पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर शुरू हो चुका है काम, रचनात्मकता, संवाद व चिंतन को मिलेगी जगह

Admin

अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा तीन सौ पचास अफ़्रीकी छात्रों को छात्रवृत्ति 

Aman Samachar

एमएसएमई और स्टार्ट-अप हितधारक परामर्श बैठक में सिडबी को 3 गुना वृद्धि करने की सलाह 

Aman Samachar

सितंबर में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर यूजीसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कही यह बात

Admin

Aman Samachar

My BNCMC मोबाइल APP बनाएं जाने की मांग पर आयुक्त का सकारात्मक आश्वासन

Aman Samachar
error: Content is protected !!