Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

मान्धाता श्री हनुमान मंदिर भंडारा कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल  

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता के श्री हनुमान मंदिर में जेष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित भंडारे में एक अनूठी मिसाल देखी गयी। भंडारा कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कोतवाली मान्धाता थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव कोतवाली परिसर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भोग लगाया और पूजा पाठ किया। श्री हनुमान मंदिर में वरिष्ठ समाजसेवी राम अभिलाष शर्मा, पत्रकार अंजनी तिवारी और ठेकेदार प्रभात पांडेय द्वारा भोग लगाकर पूजा पाठ कर महाप्रसाद वितरण प्रारम्भ किया गया। प्रसाद वितरण काउंटर पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद और प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सिंह ने प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।
         थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने भंडारा कार्यक्रम के लिए तैयारी करने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए शानदार धार्मिक आयोजन पर बधाई दी। सुबह दस बजे से शुरू यह भंडारा कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक अनवरत चलता रहा जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नवीन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य, भाजपा नेता डाक्टर राजकुमार मौर्य, प्रतापगढ़ प्रेस क्लब विक्रम सिंह (आशू), वरिष्ठ समाजसेवी रज्जू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश मिश्रा, मतेन्द्र कीर्ति, पत्रकार अंजनी तिवारी,अंबुज शर्मा, अतुल राज यादव, प्रभाकर राय, बालेन्द्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, सूरज सोनी , प्रशांत दूबे, धर्मेंद्र दूबे, रमेश श्रीवास्तव,अनुज राव, निखिल शुक्ला, ठेकेदार मिंटू सिंह, प्रभात पांडेय, निर्भय सिंह, राम बरन, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस भंडारा कार्यक्रम में सराहनीय मार्गदर्शन वरिष्ठ पत्रकार अवनीश मिश्रा का रहा, विपिन श्रीवास्तव (वाईट हाउस) और रिंकू गुप्ता की मेहनत सराहनीय रही जिन्होंने महाप्रसाद बनाने में अपनी टीम के साथ अहम भूमिका निभाई।

संबंधित पोस्ट

देश की पहली टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग परियोजना का प्रधान सचिव ने किया दौरा 

Aman Samachar

सिडबी का यूपीडा के साथ संयोजन एरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई उद्यमों को सहायता देने का समझौता 

Aman Samachar

कोलीवाडों को कलस्टर योजना से अलग करने की भाजपा ने की राज्यपाल से मांग 

Aman Samachar

किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

ठाणे मनपा ने पानी बिल बकायादारों के 2606 जलापूर्ति कनेक्शन काटे 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने साल के आखिर में मनाए जाने वाले जश्न से पहले दो मेगा ऑफर किए पेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!