Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ने अपनी डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन यात्रा को गति देने के लिए किया डिजिटल वर्टिकल का उदघाटन 

मुंबई,  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने विभिन्न डिजिटल बैंकिंग उत्पादों, फिनटेक साझेदारी और डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए आज नमन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में डिजिटल वर्टिकल का उदघाटन किया. वर्टिकल की स्थापना, बीएफ़एसआई स्पेस में बैंक के डिजिटल पदचिन्हों को बल देने और हाल ही में समामेलित 3 बैंकों की क्षमताओं का उपयोग करते हुए “डिजिटल बैंक विदिन बैंक” तैयार करने के उद्देश्य के साथ की गई है.
            सुगम एवं सहज डिजिटल यात्रा और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया अपनी तरह का यह पहला वर्टिकल बैंक के ‘डिजिटल थौट सर्किल’ के रूप में कार्य करेगा. इसमें  साझेदारी करना, विकास, ग्राहक सुविधा को सरल बनाने हेतु UI/UX  माध्यमों का प्रयोग करना और भविष्य के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के कार्यान्वयन के अतिरिक्त शोध एवं नवाचार भी शामिल हैं.
         श्री राजकिरण रै जी, एमडी एवं सीईओ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा “बढ़ते हुए डिजिटल कारोबार को प्राप्त करने और बैंक के अंदर एक सशक्त डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण के लिए यह डिजिटल वर्टिकल  बैंक के डिजिटल विजन को नई दिशा प्रदान करने में सहयोग करेगा. इस विजन में नवाचार समाधानों एवं नई उभरती हुई तकनीकों यथा AI,ML,5G, ब्लॉक चेन आदि को बढ़ावा देना शामिल है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पहले से ही महत्वपूर्ण डिजिटल पहल जैसे CRM, व्यापार वित्त, विडियो केवाईसी को प्रारम्भ किया है जो कार्यान्वयज्न के विभिन्न चरणों में हैं.
            इस अवसर पर श्री राजकिरण रै जी  ने नए यूजर इंटरफेज (UI) यूजर एक्सपिरियन्स (UX) से युक्त यू-मोबाइल अप्लीकेशन के नए वर्जन का भी शुभारंभ किया .

संबंधित पोस्ट

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

Aman Samachar

वायु प्रदुषण रोकने के लिए 140 वाहनों की जांच कर मनपा ने वसूला 7 लाख ,22 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar

ठाणे में एम्स अस्पताल शुरू करने की केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने की मांग

Aman Samachar

केन्द्रीय बजट 2023-24 श्री राजेश शर्मा, प्रबंध निदेशक केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की उम्मीदें

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिस वर्ल्ड एशिया का हुआ सत्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!