Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भांडुप की खानकाह महफ़िल मंन्सूरिया में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी 

मुंबई ( युनिस खान ) भांडुप के खिड़ीपाड़ा में खानकाह महफ़िल मंन्सूरिया में हर साल की तरह इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुबारक और तबर्रुक़ात की रूहानी महफ़िल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हज़रत सूफ़ी अब्दुल नईम अता शाह क़ादरी चिश्ती अबुल-उलाई दामत बरकातहुं की सरपरस्ती में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, सूफ़िया-ए-अज़ाम, मुरीदीन, मुतक़िदीन और मर्द-ओ-ख़्वातीन शामिल हुए।
         ज़ियारत के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग क़तारें लगाई गईं। ज़ियारत करते समय उपस्थित आशिक़ान-ए-रसूल का जोश-ओ-ख़रूश देखने लायक़ था। महफ़िल में नात-ए-पाक पेश की गईं। इस मौक़े पर सूफ़ी अब्दुल नईम अता शाह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पिछले 22 वर्षों से माह-ए-नूर की छठी पर यहां ज़ियारत-ए-मुए मुबारक का एहतिमाम किया जाता है। हर साल ज़ायरीन की तादाद बढ़ती जा रही है। यह जलसा न सिर्फ़ इश्क़-ए-रसूल की अलामत है बल्कि मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम भी देता है।
         महफ़िल में हज़रत मोहम्मद के मुए मुबारक, ज़ुल्फ़-ए-अनवर, कमली-ए-मुबारक का टुकड़ा, ग़िलाफ़-ए-काबा, रोज़ा-ए-अनवर के ग़िलाफ़ का टुकड़ा, हज़रत अबूबकर सिद्दीक़ रज़ि, हज़रत अली रज़ि, हज़रत इमाम हसन रज़ि, हज़रत इमाम हुसैन रज़ि के मुए मुबारक, बीबी फ़ातिमा रज़ि के चादर का हिस्सा और ग़ौस-ए-आज़म हज़रत अब्दुल क़ादिर जिलानी रज़ि के मुए मुबारक और ख़िर्क़ा मुबारक सहित अनेक नादिर तबर्रुक़ात की ज़ियारत भी कराई गई।
       अंत में उपस्थित लोगों ने सलाम पेश किया। इसके बाद नईम मियाँ ने आलम-ए-इस्लाम और मुल्क में अमन-ओ-सलामती के लिए ख़ास दुआ की। दुआ के बाद लंगर-ए-रसूल का इंतज़ाम किया गया और रात देर तक चली दुआ के बाद यह रूहानी जलसा इख़्तिताम को पहुँचा।

संबंधित पोस्ट

पार्किंग स्थल बना शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा , अप्रिय घटना की आशंका 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 501 खतरनाक इमारतों की सूची घोषित

Aman Samachar

बैंकिंग के डिजिटलिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न 

Aman Samachar

ब्रम्ह ऋषि फाउंडेन की ओर से ओमप्रकाश शर्मा राजस्थानी गौरव पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

वनविभाग द्वारा पडघा बोरिवली में कार्यवाही कर खैर लकड़ी की जप्त

Aman Samachar

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!