Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह

ठाणे ( युनिस खान ) महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुमोदित संस्था महाराष्ट्र राज्य अल्प संख्यांक अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी संगठन (मराका) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सयपन जतकर (पूर्व संयुक्त आयुक्त, जीएसटी) की सेवानिवृत्ति पर रईस हाई स्कूल परिसर,भिवंडी में एक शानदार सत्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एजाज नकवी साहब (पूर्व निदेशक, लेखा एवं कोष विभाग) ने की।
      अपने संबोधन में उन्होंने(मराका) के प्रदर्शन और हाजी सयपन जतकर के संघर्ष एवं सेवाओं की सराहना की। विभिन्न घटनाओं और कहानियों के माध्यम से उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी विभागों में काम करने के महत्व और उपयोगिता से अवगत कराया। सरकारी विभागों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। हाजी सयपन जतकर ने 2013 में मराका की स्थापना से लेकर आज तक(मराका)के प्रदर्शन और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए आह्वान किया।
      इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ शहर की होनहार डा.इफरा अंसारी को (नीट पी जी) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 231वाॅ स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों के एस एस सी और एच एस सी टॉपर्स जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए थे,उन्हें भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सादिक पटेल (पूर्व प्रोफेसर एवं एचओडी  जेजे अस्पताल), ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षा के महत्व मराका की विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत रईस हाई स्कूल के छात्रों मोमिन मुनाफ और शेख अब्दुल रहमान के कुरान पाक के पाठ और अनुवाद से हुई।
      प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी ने उद्घाटन भाषण में कार्यक्रम के आयोजन की उपयोगिता एवं आवश्यकता के साथ हाजी सैपन जतकर की सेवाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. ईसा नदवी (पूर्व एचओडी यूनानी मेडिकल कॉलेज, मुंबई),ऐनुल-अत्तार(पूर्व संयुक्त सचिव, शिक्षा मंत्रालय),नजीर शेख (पूर्व जीएसटी आयुक्त)आदि ने अपने व्यावहारिक संबोधन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने,मराठी भाषा में निपुणता हासिल करने,प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकार की नीति निर्माण का हिस्सा बनने जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया।

संबंधित पोस्ट

बिजली चोरी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Aman Samachar

 31 अगस्त को समाप्त हो रही है विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने की टोरेंट पावर ने किया आवाहन 

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

अंबा महोत्सव का आयोजन न कर सीधे ग्राहकों के द्वार आम की आन लाईन विक्री – संजय केलकर 

Aman Samachar

 ‘ड्राई वेस्ट बैंक’ उपक्रम के माध्यम से मनपा छात्रों को सिखा रही है स्वच्छता 

Aman Samachar

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin
error: Content is protected !!