Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक व एक यात्री की मृत्यु , परिजनों को दस लाख रूपये आर्थिक सहायता की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के मासुन्दा तालाब के निकट ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से ऑटो रिक्शा चालक व एक यात्री की मृत्यु हो  गयी है। बुधवार रात पेड़ गिरने की घटना के लिए मनपा के वृक्ष प्राधिकरण को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग किया है।

    बुधवार की रात तलावपाली , गडकरी रंगायतन के निकट ऑटो रिक्शा क्रमांक एम एच 57 / ए डी 4822 के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया।  इस दुर्घटना में रिक्शा चालक अरविन्द राजभर [28 ] रामनगर वागले निवासी व यात्री चंद्रकांत केशव पाटील [57] निवासी रबाले नवी मुंबई की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। आज मृतकों के परिजन शव लेने से इंकार कर दिए जिसके बाद हंगामा हुआ। भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले ने कहा है कि शहर में सड़क कंक्रीट करने के चलते पेड़ों की जड़ें नहीं बढ़ पाती है और उनकी शाखाओं का भार बढ़ जाता है। ऐसे पेड़ों की वर्ष में दो बार छटाई की करने की आवश्यकता होती है। वृक्ष प्राधिकरण की अनदेखी के चलते दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गयी है।  नगर सेवक वाघुले ने दोनों मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मनपा से मांग किया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2017 में पांचपखाडी में पेड़ गिरने से वकील किशोर पवार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को मनपा ने नौकरी दी थी। वर्ष 2019 रेलवे स्टेशन इलाके में पेड़ गिरने से दो युवकों की मृत्यु हुई थी। शहर में धोखादायक पेड़ों की छटाई करने की जिम्मेदारी मनपा के वृक्ष प्राधिकरण की है। मृतकों के परिजनों पर सहानुभूति दिखाते हुए मनपा आर्थिक सहयता दे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar

  बैंक ऑफ बड़ौदा का वित्त वर्ष 2022 का शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर 7,272 करोड़ रुपये हुआ 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बॉब ब्रो बचत बनाएगा विद्यार्थियों को सशक्त

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए सांसद डॉ शिंदे की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रशंसा 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

Aman Samachar

बदले की संस्कृति कांग्रेस की नहीं है, बल्कि ‘मोहब्बत की दुकान’ हमारा मार्ग – हर्षवर्धन सपकाल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!