
ठाणे ( यूनिस खान ) राज्य के 358 ताल्लुकों में से 267 तालुको को सुखा प्रभावित घोषित किया गया है। सूखे की गंभीर समस्या से अन्नदाता संकट में हैं। संकट के समय अन्नदाता की मदद करना सबका सामाजिक दायित्व है। महाराष्ट्र के सुखा प्रभावित किसानों की आर्थिक मदद करने का आह्वान करते हुए भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि हर नागरिक यथा शक्ति मुख्यमंत्री सहायता कोष में सीधे सहायता राशि भेज दे। संकट के समय किसानों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। अन्नदाता अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर करके अन्न उपजाकर भेजता जिससे नागरिकों को अनाज, फल, सब्जी मिलती है। हमारे जीवन में अन्नदाता किसानों की बड़ी भूमिका है। खेती में दुष्काल की आशंका के बावजूद किसान खेती में मेहनत कर देश की सेवा कर रहा है। किसान नागरिकों को खाद्यान्न ही नहीं मुहैया करता बल्कि कृषि प्रधान देश की आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य शर्मा ने सभी नागरिकों से किसानों को आर्थिक मदद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग सीधे मुख्यमंत्री सहायता कोष में सीधे राशि भेजें, जिससे किसानों की राहत मिल सके। सरकार अपने स्तर पर किसानों की सहायता कर रही है, इसका विचार न कर अपने स्तर पर हर नागरिक को किसानों की मदद के लिए आगे आने की आवश्यकता है।


