Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एक्सपीरियन डिया, डेटा एनालिटिक्स और डिसिजनिंग कंपनी के क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक, तथा साख सूचना कंपनी (विनियमन) अधिनियम, 2005 के तहत भारत में लाइसेंस प्राप्त करने वाले पहले क्रेडिट ब्यूरो में से एक, एक्सपीरियन इंडिया ने एक ऐसी सेवा का शुभारंभ किया है जिसके जरिए भारतीय उपभोक्ता व्हाट्सएप पर अपने क्रेडिट स्कोर की निःशुल्क जाँच कर सकते हैं। भारत में पहली बार कोई क्रेडिट ब्यूरो इस तरह की सेवा प्रदान कर रहा है। अब उपभोक्ता नियमित तौर पर अपनी एक्सपीरियन क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं तथा बड़ी आसानी से अपने क्रेडिट पोर्टफोलियो पर नजर रख सकते हैं।

            इस पहल के जरिए आपको अपने एक्सपीरियन क्रेडिट स्कोर तक तुरंत, आसानी से और सुरक्षित तरीके से पहुँचने की सुविधा मिलती है, जिसके बाद आप कहीं भी, कभी भी अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं। उपभोक्ता अपनी एक्सपीरियन क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं, किसी भी तरह की अनियमितता पर नजर रख सकते हैं, धोखाधड़ी का तुरंत पता लगा सकते हैं तथा अपना क्रेडिट स्कोर फिर से बना सकते हैं, और इस तरह उन्हें अपने क्रेडिट प्रोफाइल पर पूरा नियंत्रण प्राप्त होता है। 487.5 मिलियन उपयोगकर्ताओं के साथ भारत में व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है, और व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवा देश के लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है।

           नीरज धवन, कंट्री मैनेजर, एक्सपीरियन इंडिया, कहते हैं लोगों की भलाई के लिए डेटा का उपयोग करना एक्सपीरियन का मिशन रहा है और यह कदम इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। हम उपभोक्ताओं के लिए क्रेडिट से संबंधित जानकारी को सुलभ बनाना और भारत में एक मजबूत क्रेडिट इकोसिस्टम का निर्माण करना चाहते हैं। इस तरह की सेवा की पेशकश करने वाले भारत के पहले क्रेडिट ब्यूरो होने के नाते, यह पहल भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एक्सपीरियन में, हम मानते हैं कि उचित और किफायती ऋण प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है। अब भारतीय उपभोक्ता व्हाट्सएप के जरिए बिना किसी शुल्क के अपना क्रेडिट स्कोर देख पाएंगे, साथ ही उन्हें वास्तविक समय में अपनी क्रेडिट जानकारी तक पहुँचने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे ऋण प्राप्त करने के बारे में सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं, अच्छी वित्तीय आदतों को विकसित कर सकते हैं, साथ ही बेहतर क्रेडिट स्कोर बनाए रखने का भरपूर फायदा उठा सकते हैं – और इस तरह वे अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने और अपनी जिंदगी बदलने में सक्षम होंगे।

संबंधित पोस्ट

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

Aman Samachar

मूलाधार बारिश से परेशान 500 लोग हुए स्थानांतरित

Aman Samachar

 ब्लू डार्ट ने क्यू4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया

Aman Samachar

संशोधित NEET UG 2024 के पाठ्यक्रम की नयी शुरुआत: आकाश बायजूस की विशेषज्ञ मार्गदर्शन

Aman Samachar

विजयादशमी पर नारी सशक्तिकरण के लिए महिला बाईक रैली का ठाणे में आयोजन

Aman Samachar

नागरिकों के लिए प्रयाप्त पानी की व्यवस्था होने तक नए निर्माणों को पानी न दिया जाए – संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!