Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जोनल वुशु प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओं की सफलता

ठाणे ( यूनिस खान ) अस्मिता खेलो इंडिया के तहत शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई के केईएस श्री विट्ठलदास एच संघवी जूनियर कॉलेज,कांदिवली वेस्ट में जोनल वुशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुंबई डिवीजन के विभिन्न कॉलेजों की करीब 400 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी की चार छात्राओं ने हिस्सा लिया।
       45 किलोग्राम भार वर्ग में खान रुखसार रिजवान ने तथा 55 किलोग्राम भार वर्ग में शाह ताबीन इरशाद ने कांस्य पदक हासिल कर के संसथा का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं का राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ। इस सफलता में प्रशिक्षक जाकिर अंसारी,मुसय्यब मोमिन और इकरा शेख का विशेष योगदान रहा। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर के.एम.ई. सोसायटी के अध्यक्ष अल्माज फकीह, सचिव दानियाल काज़ी, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे, स्पोर्ट्स चेयरमैन दानिश मदू,स्कूल के चेयरमैन यासर तातली,प्रधानाचार्य ज़िया-उर-रहमान अंसारी तथा शिक्षकों ने सफल छात्राओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित पोस्ट

साकेत की ओर जाने वाला कलवा पुल का पांचवां मार्ग यातायात के लिए खुला 

Aman Samachar

डालमिया भारत ने महाराष्‍ट्र के मुरली प्‍लांट में 2.9 मिलियन टन सीमेंट की क्षमता जोड़ी 

Aman Samachar

दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों के घरों तक पहुंचाएं पानी – आदित्य ठाकरे 

Aman Samachar

भयहरण नाथ धाम में 24 फरवरी से महाकाल महोत्सव , 25 फरवरी को पंचायत व विकास सम्मेलन

Aman Samachar

15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास

Aman Samachar

ग्रामपंचायत कर्मियों की प्रलंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत कर्मियों का विधानभवन पर आक्रोश मोर्चा

Aman Samachar
error: Content is protected !!