Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 96 करोड़ 78 लाख 84 हजार रूपये का ठाणे जिला परिषद् का बजट पेश 

ठाणे [ इमरान खान ] वर्ष 2021-22 के लिए ठाणे जिला परिषद का संशोधित  और वर्ष 2022-23 के लिए 96 करोड़ 78 लाख 84 हजार का मूल बजट जिला परिषद के उपाध्यक्ष और वित्त समिति के अध्यक्ष सुभाष पवार द्वारा आज जिला परिषद की आम बैठक में पेश किया है।
जिला परिषद की अध्यक्ष पुष्पा पाटिल की अध्यक्षता में हुई आप बैठक में प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीश भालेराव, स्वास्थ्य एवं निर्माण समिति की अध्यक्ष वंदना भांडे, कृषि, पशुपालन एवं दुग्ध विकास समिति के अध्यक्ष संजय निमसे, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रेया गायकर, समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश तेलीवरे अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रूपाली सतपुते, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी सुभाष भोर, परियोजना निदेशक छाया देवी शिसोदे, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सप्रवी) अविनाश फड़तरे , जिला परिषद सदस्य व अधिकारी उपस्थित थे।
वर्ष 2021-22 के मूल बजट में प्रारंभिक शेष के साथ राजस्व जमा 85,50,93,315/- रुपये था।  राजस्व व्यय की मूल बजट राशि रु.85,50,46,500/- थी।  वर्ष 2021-22 के संशोधित बजट में प्रारंभिक शेष सहित 1 ,19 ,06 ,84 , 284 रूपये था खर्च राशि  73,67,24,413 रूपये , साथ ही वर्ष 2022-23 के मूल बजट में प्रारंभिक शेष राशि के साथ अपेक्षित राजस्व जमा राशि 96,79,72,315 है। वर्ष 2022-23 के मूल बजट में  96,78,84,000 रूपये खर्च अपेक्षित है।  विगत तीन वर्षों के दौरान प्राप्त औसत आय, स्टाम्प शुल्क का बकाया, भू-राजस्व अनुदान, गैर कृषि कर, जल बिल आदि का बकाया है। इस बजट में सभी पंचायत समितियों के उपकर जमा व्यय को शामिल किया गया है।

संबंधित पोस्ट

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से मनपा ने वसूले 1 लाख , 20 हजार रूपये जुर्माना 

Aman Samachar

संजय गांधी नेशनल पार्क के आस-पास रहने वाले 4 हज़ार लोगों का पहले चरण में पुनर्वास

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

पेटीएम ने मिंत्रा, ओयो, डोमिनो’ज़ और अन्य के लिए कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन सर्विस की लॉन्च 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!