Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड वार रूम का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने कर्मचारियों से स्थापित किया संवाद 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना मरीजों को आक्सीजन बेड ,आयसीयु बेड समेत मरीजों व उनके परिजनों की संपूर्ण जानकारी व सहायता के लिए मनपा ने चौबीस घंटे शुरू रहने वाला कोविड वार रूम का मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने दौरा कर निरिक्षण किया। किसी भी परिस्थिति में मरीजों की शिकायतें प्रलंबित न रहने पाएं इसका ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को इस आशय का आदेश दिया है।

               उन्होंने खुद फोन उठाकर सभी लाईनें शुरू है इसकी जांच किया है। कोरोना संबंधी सभी आव्श्यक्क जानकारी मुहैया कराने व अस्पतालों में मरीजों की भर्ती दवा उपचार के लिए मदद के लिए कोविड वार रूम शुरू किया गया है। जिसमें डाक्टर व डेटा आपरेटर चौबीस घंटे कार्यरत हैं। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने वार रूम के डेटा आपरेटर्स से संवाद स्थापित कर कामकाज की जानकारी लिया। सभी मोबाईल नंबर चालू होने की जांच   कर वार रूम की सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया है। मनपा आयुक्त  शर्मा के साथ उपायुक्त संदीप मालवी , अशोक बुरपुल्ले , कार्यकारी अभियंता रामदास शिंदे आदि उपस्थित थे।  वार रूम तीनो शिफ्ट में शुरू है।  नागरिकों से   8657906791  से 98 तक ,8657906801 व 8657906802    पर संपर्क कर कोरोना संबंधी   जानकारी लेने का   आवाहन किया  है।  यदि कोई फोन व्यक्त मिले तो दुसरे फोन   पर संपर्क कर सहयता लेने का भी आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

सड़क हादसों में संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

खेल हस्तियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस

Aman Samachar

किसान ,कामगार विरोधी क़ानून के खिलाफ संविधान दिवस पर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

नए कोरोना की आशंका के चलते जिले के सभी विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे – जिलाधिकारी

Aman Samachar

जिले को कोरोना मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन कर सहयोग करें –  सुषमा लोने 

Aman Samachar

जिले में संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर उपाय योजना पेश करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!