Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

राकांपा में प्रदेश महासचिव रही रेखा मिरजकर पुनः कांग्रेस में शामिल 

ठाणे [ युनिस खान ] कुछ वर्ष पूर्व पार्टी से इस्तीफा देकर राकांपा में गयी रेखा मिरजकर आज पुनः कांग्रेस में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा है कि आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस शामिल होने पर मुझे आनंद हो रहा है।  रेखा मिरजकर 1995 में युवक कांग्रेस से राजनितिक जीवन की शुरुआत करने वाली मिरजकर को शहर महिला अध्यक्ष पद के बाद  प्रदेश कांग्रेस कमेटी में काम करने का अवसर मिला।  किसी कारण से मिरजकर कांग्रेस से इस्तीफा देकर राकांपा में शामिल होने पर उन्हें प्रदेश में महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी।  मिरजकर ने कांग्रेस में पुनः प्रवेश करने के मौके पर कहा कि 30 वर्षों से राजनीति में काम किया। कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होने के कारण मुझे दूसरे दल में रहना मेरे लिए अच्छा नहीं लगा रहा था।  आज पुनः कांग्रेस में प्रवेश करने पर मुझे अपार आनंद हो रहा है। कांग्रेस में आने के बाद पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी। उन्हेंने कहा कि शहर जिला अध्यक्ष एड. चव्हाण में नेतृत्व में कांग्रेस ठाणे में पुनः अपनी ताकत स्थापित करेगी। आज पुरे देश में लोग कांग्रेस की ओर उम्मीदभरी निगाह से देख रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का संगठन मजबूत करने की पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करा रहा हूँ।  कांग्रेस छोड़कर दुसरे दलों में जाने वाले अनेक नगर सेवक ,पदाधिकारी , कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। पार्टी में नए कार्यकर्ता आ रहे हैं प्रभाग से जिला स्तर तक सभी कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को उचित स्थान देने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में तीन मुख्य पुरस्कार देने की घोषणा 

Aman Samachar

नाला सफाई ठेकेदारों को 30 मई तक कार्य पूरा करने का मनपा आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम

Aman Samachar

 जिले में जलयुक्त शिवार सिंचाई योजना के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं –  अशोक शिंगारे

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों का दौराकर महापौर ने आवश्यक उपचार सेवा उपलब्ध कराने का प्रशासन को दिया आदेश 

Aman Samachar

समाजसेवी राजकुमार सिंह का जन्मदिन मना

Aman Samachar

भिवंडी में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या फिर डराने लगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!