Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराध

मार्निंग वाकिंग करने जा रही महिला की सोने की चैन व मंगलसूत्र खींचकर लुटेरे चम्पत 

ठाणे [ युनिस खान ] पति व लड़की के साथ वाकिंग करने जा रही महिला के गले से बाइक सवार सोने की चैन व मंगलसूत्र झटककर चम्पत हो गए है। शहर में चैन स्नेचर व मोबाईल झटकने की बढाती घटनाओं से मार्निंग वाक् के लिए जाने वाले लोगों में भय का माहौल है।  

              पुलिस सुरक्षा व गस्त से बेख़ौफ़ चैन स्नेचर शहर में मार्निंग वाक् करने वालों के चैन व मोबाइल झटकने की बारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बन गए है।  जयभवानी नगर ,मानपाडा में रहने वाली 37 वर्षीय महिला अपने पति व लड़की के साथ शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे मार्निंग वाक् के लिए जा रही थी।  वह कासमस बिल्डिंग के निकट पहुंची उसी दौरान एक्टिवा से दो लोग आये। पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से एक तोले सोने की चैन व दो तोले का मंगलसूत्र झटककर चम्पत हो गए। चितलसर और कापुर बावडी पुलिस थाना क्षेत्र में मोटर सायकिल सवार चैन स्नेचर प्रयः चैन स्नेचिंग व मोबाईल झटकने की बारदात को अंजाम दे रहे है।  पुलिस मोबाईल छिनैती का मामला दर्ज कर सिर्फ सिम के लिए दाखला बनाकर दे देती है। कहने के लिए सीसीटीवी पुलिस की मदद के लिए लगायी गयी हैं लेकिन न तो लुटेरों को उसका भय है न ही पुलिस की सीसीटीवी फुटेज खगालने की जरुरत महशूस होती है। चैन स्नेचर लोगों के मोबाइल , महिलाओं के चैन व मंगसुत्र लूटने की वारदात को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे है।

संबंधित पोस्ट

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar

एमएमआरडीए का घर बचाने वाले गिरोह का पर्दाफास ,एक गिरफ्तार 

Aman Samachar

 चोरी के उद्देश्य से कंटेनर चालक की हत्या मामले में नाबालिग समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार

Aman Samachar

मोबाईल चोरी के संदेह में युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

पावरलूम व्यवसायी से 31 लाख रूपये की ठगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!