Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी इमारत दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों को मनपा ने दी 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता , शासन की मदद का अभी भी इंतजार

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी इमारत दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को मनपा की ओर से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गयी। 21 सितम्बर 2020 को धामनकर नाका की जीलानी बिल्डिंग दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी जिसमें 38 लोगों की जान चली गयी जबकि 21 लोग घायल हुए थे।
        भिवंडी इमारत दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रूपये की आर्थित सहायता देने की घोषणा किया था । आज तक मृतकों के आश्रितों व घायलों को आज तक शासन की ओर से सहायता राशि नहीं मिली। मनपा की आन लाईन महासभा में महापौर प्रतिभा पाटील ने इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 50 हजार व घायलों को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहयता देने की घोषणा किया था ।
  जिसके अनुसार महापौर महापौर श्रीमती प्रतिभा विलास पाटील के हाथों आर्थिक सहायता राशि का धनादेश उनके आश्रितों व घायलों को सौंपा गया है। इसी प्रकार कोरोना काल के समय सेवा करने वाले मनपा के मृत अधिकारी व कर्मचारी के आश्रितों को  10 लाख रुपये सहायता देने के लिए घोषणा की गई थी ।जिसके अनुसार आज दो मजदूरों के वारिसों को दस लाख रुपये की राशि  दी गई है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar

मुलुंड उत्कल संस्था का वार्षिक उत्सव संपन्न

Aman Samachar

बीलाइव ने अपना दायरा बढ़ाया; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अपना पहला मल्टी-ब्रैंड ईवी स्टोर खोला 

Aman Samachar

 टीकाकरण प्रक्रिया के राजनीतिकरण के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar

महात्मा गांधी पसंदीदा राष्ट्रीय नायक , 89% छात्र स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानने के इच्छुक – ब्रेनली सर्वे

Aman Samachar

अभिनेत्री केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Aman Samachar
error: Content is protected !!