Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत 100 वां पौधारोपड़ कर रूद्र प्रतिष्ठान ने बनाया रिकार्ड 

ठाणे [ युनिस खान ]  येऊर में रुद्र प्रतिष्ठान , संस्कार एज्यूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया है। संस्था के अध्यक्ष विनयकुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत इस बार 100वां पौधारोपण कार्यक्रम सपन्न हुआ है। उन्होंने ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वृक्षारोपण के लिए लोगों में जनजागृति पैदा करना है।
               संस्कार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह साल में कम से कम एक बार पौधारोपण करें। समाजसेवी पंडित राममिलन शुक्ला ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पौधारोपण के महत्व और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। बीते कई सालों से संस्था शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण और उनका संवर्धन करते आ रही है। अब तक शहर में एक हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी प्रकाश पाटिल, परशुराम मोरे, महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष( पर्यावरण) दत्तात्रय माने, उद्योग पति बी.एम. रेड्डी, प्रमोद वर्मा, रंजीत सिंह, राजेन्द्र दलाई, अध्यापक रवि कुशवाहा, सत्यप्रकाश शुक्ला, सिद्धार्थ कांबले, गोपाल ठाकुर, प्रशांत दलाई, विशाल टेमकर, शिवम शुक्ला, सूरज राजभर, शालिनि चौहान, रोहित सिंह, सुधांशु बिसोइ, मृत्युंजय श्रीवास्तव, मनीष सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, शिवप्रसाद सभी ने वृक्षारोपण किया तथा अपना श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360 शील्ड

Aman Samachar

 टीकाकरण प्रक्रिया के राजनीतिकरण के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar

एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने नियुक्ति किया आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान को नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंटर डायरेक्टर

Aman Samachar

जिप के मृत ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी को मिली 50 लाख रूपये की बीमा सुरक्षा राशि

Aman Samachar

राहूर गृप ग्रामपंचायत के उपसरपंचपद पद पर शिवसेना की रेखा पाटोले निर्विरोध निर्वाचित 

Aman Samachar

योग्य समय पर कोरोना जांच कराके योग्य उपचार लेने का मनपा आयुक्त ने किया आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!