Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

26 नवम्बर को औद्योगिक भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले के कामगार संगठन सक्रिय

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार की कामगार , किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवम्बर के औद्योगिक भारत बंद को सफल बनाने के लिए ठाणे की विविध कामगार संगठनों की बैठक हुई है। वरिष्ठ  कामगार नेता कामरेड एम ए पाटील की अध्यक्षता में जिले के विविध कामगार संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लिया ।

                  भारत के विविध केन्द्रीय कामगार संगठन व श्रमिक महासंघ की ओर से केंद्र सरकार की कामगार ,किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवम्बर को घोषित औद्योगिक भारत बंद को लेकर  ठाणे जिले के कामगार संगठनों की बैठक हुई।  बैठक में ठाणे जिला इंटक के अघ्यक्ष सचिन शिंदे ,आयटक के उदय चौधरी ,  टी डी एफ के चंद्रकांत गायकर ,श्रमिक जनता संघ के जगदीश खैरालिया , हिन्द मजदूर संघ के जगदीश उपाध्याय ,जनरल कामगार यूनियन के धोंडिबा खराटे , मधुसुदन म्हात्रे , सर्व श्रमिक संघ के कृष्णा नायर ,टी यु सी के रामकरण यादव , आयटक के ठाणे कार्याध्यक्ष लिलेश्वर बनसोडे . निर्मल चव्हाण , इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संदीप वंजारी , ए आय आर एस ओ के निलेश यादव , एसटी इंटक के मनैश सोनकाम्बले ,कामगार एकता चलवली के सूर्यकान्त शिंगे , टी डी एफ के चेतन महाजन , टी यु सी आय के रविन्द्र जोशी , कामरेड सुनील चव्हाण , कामरेड बाबुराव , प्रभाकर शेडगे आदि कामगार पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में महाराष्ट्र राज्य कृति समिति की ओर मिली सूचना के अनुसार ठाणे जिले में संपूर्ण कामकाज बंद रखने की तैयारी करने का निर्णय लिया गया है। 26 नवम्बर को कामगारों की मांगों के लिए बंद आन्दोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कामगारों के बीच जाकर जनजागरण किया जायेगा। जिले की विविध कर्मचारी संगठन ,सामाजिक संस्थाओं से संपर्क करने का प्रयास शुरू है।  कामगार संगठनों से एकजुट होकर बंद को सफल बनाने का आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

अब फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से पाएँ उच्चतर सुनिश्चित आमदनी

Aman Samachar

 ठाणे लोकसभा क्षेत्र में डा संजीव गणेश नाईक की सक्रियता बढ़ी 

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर नूरपुर में बनेगा रपटा पुल

Aman Samachar

बाल दिवस पर बच्चों के लिए सूर्या अस्पतालने सबसे बड़े साइक्लोथॉन का किया आयोजन

Aman Samachar

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सायन अस्पताल के शिशु वार्ड को दान किए कंबल

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!