Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा में बंद सीसीटीवी कैमरों को मरम्मत की मांग को लेकर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने किया अनोखा आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा में लगे सीसीटीवी बंद को होने के मूद्दे को लेकर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से अनोखा आन्दोलन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है। शहर की सुरक्षा व असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश से सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं जो मात्र शो पीस बनकर रह गए हैं। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष व नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने लाखों रूपये खर्च कर मनपा ने सीसीटीवी व वाईफाई लगाया है जिनके बंद होने से उसका कोई लाभ नहीं है।

                     नगर सेवक पठन ने कहा बंद सीसीटीवी कैमरों पर फलक लगाकर अनोखा आन्दोलन किया है। नगर सेवक पठान ने बंद सीसीटीवी कैमरे पर फलक लगा दिया कि घबराने की जरुरत नहीं ,कैमरे बंद हैं। उन्होंने  कि प्रशासन का घ्यान आकृष्ट कराने के लिए हमें आन्दोलन कर पड रहा है। ठाणे शहर की क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने व आसामाजिक गतिविधियों पर तीसरी नजर रखने के लिए मनपा ने  प्रभाग सुधार निधि से 1200 , वाईफाई योजना से 100 कुल 1300 सीसीटीवी कैमरे लगाया है।  तीन से चार सौ सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की योजना है।  लूटपाट व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस की मदद के लिए मनपा शहर के विविध इलाकों के चौराहों ,सार्वजानिक स्थानों आदि प्रमुख स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाया है। उन्होंने कहा कि मनपा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस की सहायता के लिए   सीसीटीवी लगाया   है। ठाणे शहर में 50 फीसदी व मुंब्रा – दिवा में सौ फीसदी सीसीटीवी कैमरे बंद है। मनपा विद्युत् विभाग से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिसके चलते गृहनिर्माण मंत्री   डा जितेन्द्र आव्हाड  व शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्ग दर्शन में आन्दोलन किया है। उन्होंने कहा है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे राबोडी हत्या मामले का पर्दाफास हुआ है। सीसीटीवी बंद रहता तो आरोपियों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। नगर सेवक पठान ने चेतावनी दी है कि आठ दोनों न बंद सीसीटीवी कैमरों   की मरम्मत नहीं कराया तो बंद कैमरे निकालकर मनपा विद्युत् विभाग में ले जाकर फोड़ेंगे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

40 वर्षों में ठाणे मनपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की 

Aman Samachar

महाराष्ट्र में आर एंड बी का पहला और भारत में 26वां स्टोर ठाणे में खुला

Aman Samachar

छात्र-नेतृत्व वाला सांस्कृतिक उत्सव में 30,000 से अधिक दर्शकों का पदार्पण 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने अपने होम ब्लड प्रेशर मॉनिटर्स को अपग्रेड कर कनेक्टेड डिवाइसेस का दिया रूप

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

उत्तर भारतीयों को न्याय देने का कार्य भाजपा करती रहेगी – दिनेश चौधरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!