Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

अपनादल की अनुप्रिया पटेल के केंद्र में मंत्री बनने पर कुर्मी समाज ने दी बधाई

मुंबई  [ युनिस खान ] केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को वाणिज्य , उद्योग राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है वहीँ महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी को वित्त राज्य मंत्री बनाए जाने पर मुंबई व आसपास के शहरों में रहने वाले कुर्मी समाज के लोगों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
             केन्द्रीय मंत्रिमंडल में पटेल व चौधरी को शामिल किये जाने पर डॉ बाबूलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष – महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज,मुंबई), डॉ दीपक सिंह पटेल (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष – कुर्मी क्षत्रिय सभा, लखनऊ), डॉ सचिन सिंह (महासचिव- महाराष्ट्र युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज) ने बधाई दी है। अपना दल के संस्थापक डा सोनेलाल पटेल ने कुर्मी ,शोषित , उपेक्षित , कमेरा समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया ।उन्होंने अपना दल के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया और अच्चा मत प्राप्त कर अपने दल को स्थापित किया । वे कभी सांसद व विधायक नहीं बन सके लेकिन उन्होंने संगठन तैयार किया । आज उनकी पार्टी अपना दल केंद्र की सत्ता में शामिल है। यह उनके सामाजिक संगठन की शक्ति और संघर्ष का फल है जिसके चलते अनुप्रिया पटेल केंद्र में मंत्री के रूप में समाज का गौरव बनी हैं .

संबंधित पोस्ट

बिजली सब्सिडी बहाल करने की मुख्यमंत्री से विधायक महेश चौगुले ने की मांग 

Aman Samachar

महाराष्ट्र परिचय केंद्र समेत कई राज्यों में मनाया गया पत्रकार दिवस

Aman Samachar

गुड हार्ट हेल्थ केयर की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

फिल्म हर हर महादेव का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड गिरफ्तार

Aman Samachar

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर आदिवासी इलाकों में सेवा दे रहे डॉक्टर सम्मानित

Aman Samachar

शहर के मध्य  इलाके में आठ – दस लोगों को आवारा पागल कुत्ते ने काटा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!