Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संपत्ति कर समस्या सुलझाने के लिए सभी प्रभाग समिति कार्यालय में प्रति शनिवार को कर अदालत

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र में नागरिकों के संपत्ति कर के संबंध में प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरण को सुलझाने व कर वसूली बढाने के उद्देश्य से मनपा ने कर कर अदालत [ टैक्स अदालत ] का प्रति शनिवार को आयोजित कर रही है है। लोकशाही व जन अदालत की तर्ज पर आयोजित कर अदालत व लंबित मामलों की मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा हर सोमवार को समीक्षा करेंगे।
यह कर अदालत ठाणे मनपा की 9 प्रभाग समितियों के अंतर्गत प्राप्त संपत्ति कर आवेदनों के निस्तारण हेतु आयोजित की जा रही है।  प्रत्येक शनिवार को होने वाले कर अदालत में संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक प्रभाग समिति में लंबित आवेदनों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।  यह कर अदालत संपत्ति कर से संबंधित समस्याओं को दूर करेगी और नागरिकों को नए करों का भुगतान करना होगा।  निर्माण कर में वृद्धि, स्थानांतरण आदि कर भुगतान का मार्ग खुलेगा और इससे संपत्ति कर राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। कई दिनों तक आवेदन जमा करने के बाद भी आवेदन पर कार्रवाई करने में देरी होती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

डॉ श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने आज ठाणे जिलाधिकारी का पदभार संभाला

Aman Samachar

अंजुमन खैरुल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल ठाणे,एसएससी का शानदार परीक्षा परिणाम 

Aman Samachar

 पंजाब नैशनल बैंक राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने ‘डाइवर्सएबिलिटी’ वीक मनाया

Aman Samachar

भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!