Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शुक्रवार सुबह से दुसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित रहेगी

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा की 1100 मिमी पाईपलाइन का वाल्ब स्थानांतरित करने के लिए शुक्रवार 4 दिसंबर की सुबह 9 बजे से शनिवार 5 दिसंबर की सुबह 9 बजे के दौरान जलापूर्ति बंद रहेगी।  महामार्ग स्थित हरिदास नगर में 1100 मिमी जलापूर्ति पाईप लाईन का वाल्ब बदलने का काम करना है।
             मेट्रो रेल मार्ग के काम के चलते शनिवार 4 दिसंबर से अगले चौबीस   घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। जलापूर्ति बंद करने से मनपा की योजना व स्टेम प्राधिकरण से होने वाली जलापूर्ति नहीं होगी। इससे शहर के सिद्धेश्वर तालाब परिसर ,जॉन्सन ,समता नगर ,इटरनिटी , जेल परिसर ,साकेत रितुपार्क ,घोडबंदर रोड , कोठारी कम्पाउंड , इंदिरा नगर , लोकमान्यनगर ,गांधी नगर ,किसन नगर ,श्रीनगर ,वागले इस्टेट के साथ कलवा व मुंब्रा का कुछ इलाके में जलापूर्ति खंडित रहेगी। इसके बाद एक दो दिनों तक कम दबाव से जलापूर्ति होने की आशंका है। मनपा के जलापूर्ति विभाग की ओर से नागरिकों से असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की गयी है।

संबंधित पोस्ट

सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को 28 दिन का वैतनिक अवकाश

Aman Samachar

ईस्टर्न इंडिया हेल्थकेयर फाउंडेशन और MCKS ट्रस्ट फंड, बैंगलोर ने किया मेडिका के साथ सहयोग

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

एचसीएल फ़ाउंडेशन व अभिनव बिंद्रा फ़ाउंडेशन ट्रस्ट ने खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

 जिला शासकीय अस्पताल के पुनर्विकास का संशोधित प्रस्ताव मंजूर कर पेश करने का मंत्री ने दिया निर्देश

Aman Samachar

देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के निर्णय का परशुराम सेना ने किया स्वागत

Aman Samachar
error: Content is protected !!