Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए सिडबी का पश्चिम बंगाल सरकार के साथ गठबंधन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए देश के प्रमुख वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने पश्चिम बंगाल राज्य में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को विकसित करने के लिए, पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड (वैस्ट बंगाल स्माल इंडस्ट्रीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड अर्थात WBSIDCL), पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक समझौता-ज्ञापन किया है।

           समझौता-ज्ञापन का आदान-प्रदान, पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री निखिल निर्मल और सिडबी के उप प्रबंध निदेशक श्री सुदत्त मंडल द्वारा,डॉ. हरि कृष्ण द्विवेदी, मुख्य सचिव, पश्चिम बंगाल सरकार की उपस्थिति में, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बंगाल वैश्विक व्यवसाय शिखर सम्मेलन) के एमएसएमई सैक्टर सत्र के दौरान किया गया। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट  21 अप्रैल, 2022 को विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में आयोजित किया गया।

     इस समझौता-ज्ञापन का उद्देश्य पश्चिम बंगाल सरकार और सिडबी के बीच सहयोग बढ़ाना है ताकि पश्चिम बंगाल में एक संरचित और नियोजित तरीके से एमएसएमई का और तेजी से विकास हो सके और एमएसएमई उद्यमियों को सिडबी से हैंडहोल्डिंग व वित्तीय सहायता प्रतिस्पर्धी मूल्य पर मिलने से, उनकी वित्तीय व विकासात्मक आवश्यकताएं पूरी हो सकें।

 

संबंधित पोस्ट

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Aman Samachar

शहर पुलिस को सुसज्ज वाहन नगर विकास मंत्री व गृहनिर्माण मंत्री के हाथो वितरित 

Aman Samachar

विकास योजनाओं के चलते बदल रहे मुंब्रा में राजनीतिक संघर्ष की तैयारी शुरू

Aman Samachar

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने को-लेंडिग मैकेनिज्म के तहत हाउसिंग लोंस की सोर्सिंग और फाइनेंसिंग के लिए सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) के साथ किया एमओयू साइन 

Aman Samachar

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar
error: Content is protected !!