Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले की महिलाओं ने साग सब्जी की आधुनिक खेती करने का लिया प्रशिक्षण 

ठाणे [ युनिस खान ] जिले के मुरबाड के जान्भूर्दे गाँव की महिलाएं तकनीकी पद्धति से साग सब्जी की खेती करने जा रही है। इसके लिए महाबैंक ग्रामीण स्वयंरोजगार प्रशिक्षण संस्था की ओर से महिलाओं को सब्जी की आधुनिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

                        जिले के अनेक गाँवों में सामान्य तरीके से साग सब्जी की खेती की जाती है। आधुनिक पद्धति से खेती न होने मुद्दे को देखते हुए महाबैंक ग्रामीण स्वयंरोजगार प्रशिक्षण संस्था की ओर से दस दिनों का प्रशिक्षण दिया गया।निःशुल्क प्रशिक्षण शिबिर में महिला आर्थिक विकास महामंडल पुरस्कृत महिला बचत समूह की करीब 50 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है। 10 दिनों    के अभ्यासक्रम में आरसेटी के माध्यम से साग सब्जी की खेती के विषय में संपूर्ण प्रशिक्षण देकर उद्योग व्यवसाय के लिए लगने वाली पूँजी के बारे में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैंक कर्ज योजना के बारे में ज्ञान प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके पहले भी जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण व छोटे किसानों की उपज व आय बढाने के लिए अनेक योजनाएं पहले भी शुरू कर उन्हें बाजार उपलब्ध करने का प्रयास किया।  जिले में हल्दी की खेती को बढ़ावा देकर   उसकी उपज को उचित कीमत दिलाने का भी सफल प्रयास किया गया है।  इस रशिक्षण के दौरान महाबैंक ग्रामीण स्वयंरोजगार प्रशिक्षण संस्था के संचालक विवेक निमकर ,जिला समन्वयक अधिकारी महिला आर्थिक विकास महामंडल ,अस्मिता ,महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक ,म्हसा शाखा प्रबंधक योगेश लोहकरे , महाबैंक आरसेटी की प्रशिक्षक अलका देवरे के हाथो प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्नेहल खंडगले ,प्रकाश नाईक , महिला आर्थिक विकास महामंडल की तालुका समन्वयक  करुणा व उनके सहकारी समारोह  प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किए 18 मोबाईल 

Aman Samachar

छात्र व्यसनों से दूर रहें और शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की ओर रुख करें – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

वेंटिलेटर आपूर्ति कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते आरोग्य अधिकारी गिरफ्तार

Aman Samachar

सवेरा फाउंडेशन और सोमैया स्कूल के करियर मार्गदर्शन शिविर में 585 विद्यार्थी शामिल 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 50 स्थानों पर लोगों के पीने के लिए अस्थायी जलापूर्ति

Aman Samachar

एक्सपीरियन ने नए डिसिजनिंग सॉल्यूशन –पॉवरकर्व® स्ट्रैटेजी मैनेजमेंट को किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!