Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति की समस्या को लेकर जलापूर्ति कार्यालय में राकांपा ने लगाया ताला 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा, कौसा और कलवा इलाकों में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति की समस्या को लेकर आक्रोशित नगर सेविका फरजाना शाकिर शेख और राकांपा युवती कार्यकर्ता मरजिया शानू पठान ने कौसा में जलापूर्ति कार्यालय में ताला लगा दिया। उनका कहन है की मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति की समस्या पिछले कुछ महीनों से शुरू है जिसके चलते नागरिकों की शिकायतें आ रही हैं।
ठाणे मनपा ने गुरुवार को मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया था।  लेकिन यह काम पूरा होने के बाद भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। एमआयडीसी की जलापूर्ति की पाइप फूटने की पिछले कई महीनों से कल्याण शील रोड इलाके में घटनाएं हो रही हैं।  कोई स्थाई समाधान नहीं होने से चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद भी टैंकर से पानी नहीं भेजा गया है।  आक्रोशित फरजाना शेख और मरजिया पठान ने जलापूर्ति कार्यालय में ताला लगा दिया। शील-कल्याण मार्ग पर जलापूर्ति करने वाली पाइप फूटने की घटना से नागरिक परेशान हो रहे है जिसका स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। नगर सेविका फरजाना शेख ने कहा है कि पुरानी पाइप लगाने से पाइप फूटने की बार बार घटनाएँ हो रही है।

संबंधित पोस्ट

रामगणेश गडकरी रंगायतन का नवीनीकरण का कार्य अंतिम चरण में

Aman Samachar

सिंगल फेस बिजली कनेक्शन का थ्री फेस का बिल भेजने से महावितरण ग्राहक परेशान 

Aman Samachar

प्रभावी नेताओं को विकसित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा 

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई के विकास हेतु संबंधों को मजबूत करने के लिए असम सरकार के साथ किया गठबंधन

Aman Samachar

दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में वैक्सिनेशन के लिए रोटरी ने डोनेट किया ड्रोन 

Aman Samachar

नागरिकों के लिए प्रयाप्त पानी की व्यवस्था होने तक नए निर्माणों को पानी न दिया जाए – संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!